Akash Bobba: भारतीय मूल के 22 वर्षीय इंजीनियर आकाश बोब्बा एलन मस्क के Department of Government Efficiency (DOGE) में शामिल हुए हैं। सरकारी अनुभव की कमी के बावजूद उच्च सुरक्षा वाले डेटा तक उनकी पहुंच के बारे में चिंताएं जताई गई हैं। आकाश बोब्बा के अलावा 5 अन्य यंग इंजीनियरों को क्लासिफाइट गर्वमेंट सिस्टम के एक्सेस मिला है। आइए आपको आकाश बोब्बा के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

कौन हैं आकाश बोब्बा?
- DOGE टीम में आकाश बोब्बा सहित छह युवा सदस्य शामिल हैं।
- आकाश बोब्बा ने यूसी बर्कले के मैनेजमेंट एंटरप्रेन्योरशिप टेक्नोलॉजी (MIT) प्रोग्राम में खास प्रदर्शन किया और सिलिकॉन वैली में इंटर्नशिप की।
- उन्होंने मेटा, पलान्टिर और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स जैसी कंपनियों के साथ काम करके मूल्यवान अनुभव प्राप्त किया है।
- उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और वित्तीय मॉडलिंग में महारत हासिल की।
अन्य इंजीनियर भी टीम में शामिल
उनमें से कई को हाई लेवल सुरक्षा डेटा तक पहुंच प्रदान की गई है। इन व्यक्तियों में हाल ही में स्नातक, वर्तमान छात्र और पूर्व स्पेसएक्स इंटर्न शामिल हैं। हालांकि, किसी के पास सरकारी प्रशासन का अनुभव नहीं है। मिशिगन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉन मोयनिहान ने चेतावनी दी है कि बिना सरकारी पृष्ठभूमि वाले लोगों को GSA और OPM जैसी संवेदनशील एजेंसियों तक पहुंच की अनुमति देना रिस्क भी पैदा कर सकता है। इसे लेकर भी कई लोग विवाद कर रहे हैं।
अपनी प्रभावशाली साख के बावजूद, इन युवा इंजीनियरों के पास सार्वजनिक सेवा या सरकारी प्रशासन का अनुभव नहीं है।
एलन मस्क का लक्ष्य DOGE के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को काम पर रखकर सरकारी दक्षता में महत्वाकांक्षी बदलाव लाना है। 19 से 24 वर्ष की आयु के पांच अन्य युवा इंजीनियरों के साथ बॉबा की DOGE में नियुक्ति ने लोगों को चौंका दिया है। हालांकि, विशेषज्ञ संघीय शासन के भीतर संवेदनशील सरकारी डेटा तक अप्रशिक्षित इंजीनियरों की पहुंच से उत्पन्न होने वाले संभावित सुरक्षा मुद्दों के बारे में चिंतित हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications