Politicians Died in Plane Crash India: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार और प्लेन में सवार पांच अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती शहर में हुए विमान हादसे में मौत की खबरें सामने आई हैं। अधिकारियों और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, यह चार्टर विमान VSR से संचालित Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) था, जो सुबह करीब 8:45 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। हालांकि, इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश किन कारणों से की गई, इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। DGCA ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े नेता या किसी मशहूर हस्तियों की जान विमान हादसे में जाने की खबरें आई हों। बीते कुछ वर्षों में ऐसे कई दुखद हादसे सामने आए हैं, जिनमें गुजरात के मंत्री विजय रूपाणी समेत अन्य नेताओं के साथ कई हस्तियों के नाम भी शामिल रहे हैं। आइए नजर डालते हैं उन प्रमुख विमान हादसों पर, जिनमें राजनीतिक और मशहूर हस्तियों की मौत की खबरें सामने आईं।
- अजीत पवार (प्लेन क्रैश)- 28 जनवरी 2026 को, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई, जब वे जिस विमान में यात्रा कर रहे थे, वह बारामती के पास लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया।
- विजय रूपाणी (एयर इंडिया प्लेन क्रैश)- 12 जून 2025 को, लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया, जिसमें 240 से ज्यादा लोग मारे गए। पीड़ितों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (बीजेपी), एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता भी शामिल थे।
- जनरल बिपिन रावत- जनरल बिपिन रावत 2021 हेलिकॉप्टर क्रैश चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की तमिलनाडु के कुन्नूर के पास IAF Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश में पत्नी और अन्य लोगों के साथ मौत हो गई।
- YSR राजशेखर रेड्डी- वाई. एस. राजशेखर रेड्डी (YSR) 2009 हेलिकॉप्टर क्रैश तत्कालीन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौत तब हुई जब उनका बेल-430 हेलिकॉप्टर नल्लामाला जंगल में क्रैश हो गया।
- दोरजी खांडू- दोरजी खांडू 2011 हेलिकॉप्टर क्रैश अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौत अरुणाचल प्रदेश में सेला पास के पास हुई।
- OP जिंदल और सुरेंद्र सिंह- ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह 2005 हेलिकॉप्टर क्रैश हरियाणा के मंत्री और उनके सहयोगी की सहारनपुर के पास मौत हो गई।
- GMC बालयोगी- गन्ती मोहन चन्द्र बालयोगी 2002 हेलिकॉप्टर क्रैश लोकसभा स्पीकर की आंध्र प्रदेश में मौत हो गई।
- माधवराव सिंधिया- माधवराव सिंधिया 2001 प्लेन क्रैश वरिष्ठ कांग्रेस नेता की कानपुर जाते समय मौत हो गई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications