Kerala Man Dies in Train: यात्रियों को कभी रेलने में खाने को लेकर तो कभी सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ही में केरल में एक व्यक्ति ट्रेन में सफर कर रहा था, सफर के दौरान ऊपरी बर्थ गिर गई और भारी वजन के कारण खान घायल हो गया। इलाज से समय उसकी मौत हो गई। ऐसे में रेलवे स्पष्टीकरण दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह, 62 साल का अली खान नामक व्यक्ति एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12645) के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहा था। उस व्यक्ति के ऊपरी बर्थ पर एक और व्यक्ति सफर कर रहा था। सफर के दौरान, ऊपरी बर्थ गिर गई और भारी वजन के कारण अली घायल हो गया। रेलवे अधिाकरियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान खान की मौत हो गई। रेलवे ने इस पूरे मामले पर जांच की है और अपना बयान दिया है।
व्यक्ति के मौत पर रेलवे ने जारी किया बयान
इस मामले पर रेलवे का कहना है कि हादसा खराब सीट के कारण नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने जांच की तो उन्हें यह पता चला कि ऊपर वाले बर्थ पर बैठे व्यक्ति ने ठीक ने चेन नहीं लगाई थी।
रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पीड़ित खान एस6 की 57 नंबर सीट पर बैठा था, यह निचली सीट है। वहीं, ऊपरी बर्थ पर बैठे व्यक्ति ने चेन ठीक ने नहीं लगाई थी, जो बीच सफर खुल गई और सीट गिर गई. इसमें सीट की दिक्कत नहीं है। सीट अधिकारियों की जांच में दुरुस्त मिली थी।
गर्दन की टूट गई हड्डियां
अपर बर्थ गिरने के बाद पैसेंजर को तेलंगाना के वारंगल के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक पैसेंजर के गर्दन की तीन हड्डियां टूट गई थीं और वो पैरलाइज्ड हो गया था। उनकी तीन इमरजेंसी सर्जरी की गईं, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
हाल ही में हुआ है बड़ा ट्रेन हादसा
पश्चिम बंगाल में हाल ही में भीषण ट्रेन हादसा हो गया था। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में ट्रेन के परखच्चे उड़ गए थे और मालगाड़ी के टकराने के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन का डिब्बा हवा में लटका गया था। इसके कारण कई लोगों की मौत हो गई।
पहले भी यात्रियों को हुई है ट्रेन में परेशानी
यात्रियों को अक्सर ट्रेन में परेशानी होती है जिसकी लोग सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर करते हैं। कभी खाने में कॉकरोच मिलता है, तो कभी खाने में तेल ज्यादा और खराब टेस्ट आता है। अक्सर रेलवे की तरफ से मिलने वाले खाने से लेकर गंदे टॉयलेट तक के बारे में लोगों की शिकायत रहती है। सिर्फ यही नहीं, कई बार लोग ट्रेन सेवाओं को लेकर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications