Benefits of Train Ticket: ट्रेन की टिकट सिर्फ यात्रा करने की ही सुविधा नहीं देता. इस टिकट से आप कई सारे फायदे उठा सकते हैं. जिसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं. चलिए आज जानते हैं कि भारतीय ट्रेन में यात्रा करने के साथ-साथ आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

देश में हर साल करोड़ों लोग ट्रेन से ट्रेवल करते हैं. वहीं दिवाली और छठपूजा जैसे त्योहार में यात्रियों की संख्या दोगुना हो जाती है. ट्रेन में ट्रेवल करने के लिए आपको टिकट की जरूरत पड़ती है. बिना टिकट के आप रेलवे में यात्रा नहीं कर सकते हैं.
लेकिन ये टिकट सिर्फ ट्रेन में ट्रेवल करने के काम नहीं आती. बल्कि इस टिकट के कई सारे फायदे हो सकते हैं. कंफर्म टिकट से कई सारे फायदे मिल जाते हैं. जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. चलिए अब बिना वक्त गवाएं इन फायदों के बारे में जानते हैं.
ये भी होते हैं रेलवे की टिकट के फायदे
सबसे पहले आपको रेलवे टिकट के जरिए रहने के लिए जगह मिल सकता है. रेलवे का इस्तेमाल ज्यादातर लोग दूर की यात्रा के लिए करते हैं, ऐसे में आपको रुकना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में आप कंफर्म टिकट की मदद से डॉरमेट्री का यूज कर सकते हैं. यहां आप 24 घंटे के लिए रह सकते हैं. वहीं आपको यहां 150 रुपये में बेड मिल जाता है.
अगर आपने कभी ट्रेन में ट्रेवल किया हो, तो आप जानते होंगे की रेलवे में आपको चादर और कंबल फ्री में मिल जाते हैं. वहीं अगर आपको ये कंंबल या चादर नहीं मिल पाते हैं, तो आप इसे ट्रेन की टिकट दिखाकर प्राप्त कर सकते हैं.
वहीं ट्रेन में यात्रा करते वक्त ऐसा भी हो सकता है कि कभी कोई इमरजेंसी आ जाए.ऐसे में आप ट्रेन के RPF जावन को सूचना देकर फर्स्ट एड की सुविधा ले सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो इमरजेंसी की कंडीशन में 139 पर कॉल कर बात कर सकते हैं. जिससे आपको फर्स्ट सुविधा मिल जाएगी.
इसके अलावा अगर आप किसी ऐसे ट्रेन में सफर कर रहे हैं, जहां ऐसी सुविधा नहीं है, तो ऐसे केस आपके लिए अगले स्टेशन में इसका इंतजाम किया जाएगा.
इसके साथ ही अगर आप राजधानी, दुंरतो या फिर शताब्दी से ट्रेवल कर रहे हैं और प्रीमियम ट्रेन टिकट लिए हैं, तो ऐसे केस में आपको फ्री खाना मिल जाता है. अगर आपकी ट्रेन दो घंटे लेट है, तो ऐसे में आपको आईआरसीटीसी की मदद से मुफ्त भोजन मिल जाएगा. अगर आपको ये भोजन नहीं मिलता है, तो आपको 139 नंबर पर शिकायत करनी होगी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications