Indian Railway News in Hindi: अगर आप ट्रेन के एसी कोच में सफर करते हैं, तो आपको वहां के ठंड से बचने के लिए रेलवे द्वारा कंबल दिए जाते हैं. इसके साथ ही आपको तकिया और चादर भी मिलता है. ताकि आप लंबे सफर में आराम कर सकें और आपको यात्रा करने में कोई दिक्कत ना हो. लेकिन क्या आपको पता है कि आपके द्वारा ओढ़ें गए कंबल या चदर को कितनी बार धोया जाता है?

आरटीआई (सूचना का अधिकार अधिनियम) ने भारतीय रेलवे को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आरटीआई के तहत ये पता चला है कि रेलवे यात्रियों को दिए गए कंबल और चदर को कितनी बार धोता है. इससे जानकर आप भी हैरान हो जाओगे.
कितनी बार धुलता है ट्रेन के कंबल और चदर?
आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे यात्रियों को इस्तेमाल करने के लिए लिनेन देता है. उसे हर एक इस्तेमाल के बाद धोया जाता है. लेकिन रेलवे द्वारा जो आपको ओढ़ने के लिए कंबल मिलते हैं, उसे एक महीने में एक या दो बार ही धोया जाता है.
ये धुलाई कंबल की उपलब्धता और लॉजिस्टिक्स पर भी निर्भर करती है.
रेलवे कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा
रेलवे कर्मचारियों ने भी धुलाई को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. कर्मचारियों ने बताया कि वे हर एक यात्रा के बाद बैडशीट्स और पिलो कवर्स धोते हैं. ताकि उसे फिर से इस्तेमाल में ला जा सकें. लेकिन वे कंबल तभी धोते हैं, जब उनसे बदबू आती है या फिर उसमें कोई दाग लग गया हो.
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ट्रेन में लंबी यात्रा करना सही में स्वच्छ है. या रेलवे यात्रियों के स्वच्छता का कितना ध्यान रखता है?
Railway blanket Charges: क्या चदर और कंबल के लगते है अलग पैसे?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे किसी भी यात्री से चदर या कंबल के अलग चार्ज या कोई फीस नहीं लेता है. जब आप एसी कोच की टिकट खरीदते हैं, आपके चदर और कंबल के चार्ज उसी टिकट के प्राइस में शामिल होते हैं.
इसके साथ ही अगर आप रेलवे के गरीब रथ में सफर करते हैं, तो आप टिकट बुक करने के साथ ही बेडरोल का अलग से चार्ज कर इसे पा सकते हैं. सरल भाषा में कहें तो गरीब रथ में ट्रेवल करने पर कंबल या चदर का चार्ज टिकट में शामिल नहीं होता है. इसके लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा.
Railway Blanket Complaint: रेलवे के कंबल को लेकर ऐसे करें शिकायत
अगर आप रेलवे द्वारा ऑफर किए गए कंबल या चदर को लेकर कोई शिकायत करना चाहते हैंं, तो आपके पास कई ऑप्शन है. जैसे आप रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर कंबल के बारे में शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा आप सीओएमएस (COMS) ऐप का इस्तेमाल करके भी कंबल या चदर से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications