हाल ही में आईआरसीटीसी के आईपीओ के बाद भारतीय रेल एक और आईपीओ लाने की तैयारी में है। जी हां आईआरसीटीसी आईपीओ को मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए इंडियन रेलवे एक और कदम उठाने जा रहा है।
नई दिल्ली: हाल ही में आईआरसीटीसी के आईपीओ के बाद भारतीय रेल एक और आईपीओ लाने की तैयारी में है। जी हां आईआरसीटीसी आईपीओ को मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए इंडियन रेलवे एक और कदम उठाने जा रहा है। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसके लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सामने डिटेल बुक जमा किया गया है। डिटेल बुक के अनुसार, इस आईपीओ के तहत 140,70,69,000 इक्विटी शेयरों की पेशकश होगी। इनमें 93,80,46,000 इक्विटी शेयर नए इश्यू होंगे, जबकि 46,90,23,000 इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश के लिए होंगे।

आईपीओ के ये हैं मैनेजर
जानकारी दें कि कंपनी ने कहा कि भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी आईपीओ) के आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कारोबार की वृद्धि की जरूरतों तथा सामान्य कॉरपोरेट कार्यों में किया जाएगा। आईपीओ के बाद कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध होंगे। आईडीएफसी सिक्यॉरिटीज, एचएसबीसी सिक्यॉरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), आईसीआईसीआई सिक्यॉरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स को इस आईपीओ का प्रबंधक बनाया गया है।
आईआरसीटीसी सबसे सफल आईपीओ
बता दें कि अक्टूबर में आईआरसीटीसी ने अपना आईपीओ लॉन्च किया था। आईआरसीटीसी के 101 फीसदी प्रीमियम के साथ शेयर बाजार पर लिस्ट हुए। इस आईपीओ में प्रति शेयर 315-320 रुपए का प्राइस रेंज रखा गया था और 1.60 लाख शेयर आईआरसीटीसी ने अपने कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे थे। 14 अक्टूबर को लिस्टिंग के समय यह स्टॉक 727 रुपये पर लिस्ट हुआ था। इस समय आईआरसीटीसी की शेयर 996 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। बता दें कि पिछले साल भारतीय कंपनियों ने 12 आईपीओ से 34 करोड़ डॉलर (2,400 करोड़ रुपये) जुटाए थे। आईपीओ की संख्या के हिसाब से घरेलू शेयर बाजारों का दुनियाभर में सातवां स्थान रहा। 2019 में कुल 62 आईपीओ आए। इनमें कुल 2.53 अरब डॉलर (17,899 करोड़ रुपये) की राशि जुटायी गई। वहीं आईआरसीटीसी सबसे सफल आईपीओ रहा, जो 109 गुना भरा गया। इसके बाद उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक 100 गुना, सीएसबी बैंक 48 गुना, पॉलिकैब 36 गुना, निओजेन केमिकल्स 29 गुना और इंडियामार्ट इंटरमेश 20 गुना भरा गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications