Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अगले महीने से यात्रा करना थोड़ा महंगा हो सकता है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में ट्रेन के किराए में मामूली बदलाव की संभावना है। कई सालों बाद रेलवे किराए में बढ़ोतरी करने जा रहा है, और नई दरें 1 जुलाई, 2025 से लागू होने की उम्मीद है।

किराए में बढ़ोतरी होने की संभावना
रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सामान्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों (नॉन-एसी) के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़त हो सकती है। वहीं, AC क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को 2 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक भुगतान करना पड़ सकता है।
आगामी 1 जुलाई से दिल्ली से पटना जाने वाले यात्रियों को एसी क्लास में लगभग 20 रुपये और नॉन-एसी क्लास में लगभग 10 रुपये अधिक किराया देना होगा। इसी तरह, दिल्ली से मुंबई जाने वाले यात्रियों को एसी क्लास में लगभग 28 रुपये और नॉन-एसी क्लास में लगभग 14 रुपये अधिक चुकाने होंगे।
तत्काल बुकिंग के नियमों में बदलाव
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर भी एक घोषणा की है। 1 जुलाई, 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे मंत्रालय ने 10 जून, 2025 को इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया है, "तत्काल योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।" रेलवे द्वारा जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि 1 जुलाई, 2025 से IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड से प्रमाणित होना आवश्यक है। इसका मतलब है कि बिना आधार कार्ड के तत्काल टिकट बुक नहीं किया जा सकेगा।
इतना ही नहीं, 15 जुलाई, 2025 से यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करते समय एक और प्रोसेस का पालन करना होगा। उन्हें आधार कार्ड के माध्यम से OTP (One Time Password) से भी प्रमाणित करना होगा। यह OTP उनके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications