Indian Railway News: यात्रियों के लिए जरूरी खबर आ गई है। भारतीय रेलवे 1 जनवरी, 2025 से नया टाइम टेबल जारी करेगा और मौजूदा समय का टाइम टेबल 'ट्रेन एट ए ग्लांस' का 44वां एडिशन, 31 दिसंबर, 2024 तक प्रभावी रहेगा।
ट्रेन एट ए ग्लांस का मतलब टीएजी में जरूरी जानकारी शामिल होती है, जिसमें रूट मैप, स्टेशन इंडेक्स, ट्रेनों के बारे में साथ ही स्टेशनों के बीच ट्रेनों की जानकारी, स्टेशन कोड इंडेक्स के अलावा ट्रेन नंबर इंडेक्स और ट्रेन नाम इंडेक्स जैसी चीजें भी शामिल होती हैं। अगर आप भी अगले साल कई ट्रेवल करने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि भारतीय रेलवे ने साल 2025 के लिए क्या तैयारी की है।

महाकुंभ मेला 2025 की तैयारी के लिए ट्रेनों की तैयारी
रेल मंत्रालय हर साल 30 जून से पहले 'ट्रेन एट ए ग्लांस' (TAG) वर्किंग टाइम टेबल जारी करता है, और नया टाइम टेबल 1 जुलाई से प्रभावी होता है। महाकुंभ मेला 2025 की तैयारी में, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) इस आयोजन में शामिल होने वाले लाखों भक्तों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं देने की तैयारी कर रहा है।
नई वंदे भारत ट्रेन लॉन्च करने की योजना
लगभग 3,000 स्पेशल फेयर ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ 1 लाख से ज्यादा यात्रियों को आश्रय देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा 2025 में, रेल मंत्रालय की योजना सभी 136 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और नमो भारत रैपिड रेल (वंदे मेट्रो) को लॉन्च करने की है।
ऑनलाइन बुकिंग जल्द होगी शुरू
इसके अलावा, भारतीय रेलवे की पर्यटन और आतिथ्य शाखा आईआरसीटीसी ने त्रिवेणी संगम के पास एक लक्जरी टेंट सिटी, महाकुंभ ग्राम का निर्माण पूरा कर लिया है। महाकुंभ ग्राम में रहने के लिए ऑनलाइन बुकिंग अब 10 जनवरी से 28 फरवरी तक खुली है। IRCTC की वेबसाइट पर इसके लिए आसानी से बुकिंग की जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications