ATM In Indian Trains: मान लीजिए आप किसी ट्रेन में हैं अचानक से आपको कैश की जरूरत पड़ जाए और आपके पास कैश न हो तो आप क्या करेंगे? ये परेशानी सफर के दौरान कभी भी खड़ी हो सकती है लेकिन इस परेशानी को खत्म करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।

इस ट्रेन में ट्रायल के लिए लगाई गई ATM मशीन (ATM Cash withdrawal in train)
यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन ने मनमाड-मुंबई सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस पर भारत की पहली ऑनबोर्ड एटीएम सुविधा के लिए टेस्टिंग की गई है।
रेलवे अधिकारी के मुताबिक, इस एटीएम सर्विस की फीजिबिलिटी और ऑपरेशनल एफिशियंसी को एसेस करने के लिए ट्रेन नंबर 12110 मनमाड-मुंबई सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस में टेस्टिंग चल रही है। इस ट्रेन में कुल 22 कोच हैं और यह मनमाड और मुंबई सीएसएमटी के बीच रोज चलती है। इसकी कुल बैठने की क्षमता 2,016 यात्रियों की है, जिसमें से लगभग 2,200 यात्री रोज मुंबई सीएसएमटी की यात्रा करते हैं।
रेलवे ने टेस्टिंग के दौरान इन बातों का रखा ध्यान (ATM Machine in train)
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये ट्रायल सफल रहा है। ट्रेन में लगाए जाने वाले ATM मशीन के ट्रायल के दौरान रेलवे अधिकारी यह जांच कि क्या चलती ट्रेन में ATM सही से काम कर सकता है या नहीं। इसमें नेटवर्क कनेक्टिविटी, सिक्योरिटी, प्राइवेसी, और अन्य दूसरी जरूरी बातों का ध्यान रखा गया। अधिकारी ने बताया कि कोच में आवश्यक बदलाव का काम मनमाड रेलवे वर्कशॉप में किया गया।
लोगों को मिलेगी कैश निकालने की सुविधा (ATM Machine trail in train)
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि ATM ने ठीक से काम किया है। हालांकि थोड़ी देर के लिए सिग्नल गायब हो गया था। ऐसा इगतपुरी और कसारा के बीच हुआ। इस इलाके में नेटवर्क की समस्या है और यहां कुछ सुरंगें भी हैं। ये सुविधा लंबी दूरी यात्रा करने वालों के लिए फायदेमंद होगी क्योंकि ज्यादातर लोगों को ट्रेनों में कैश चोरी होने और खोने का डर रहता है। ऐसे में एटीएम होने से लोगों को कैश न होने की दिक्कत नहीं होगी।
रेलवे के अनुसार, एटीएम को कोच के एक हिस्से में पहले से इस्तेमाल न की गई जगह पर लगाया जा रहा है, इससे यात्रियों की सीटिंग में परेशानी नहीं होगी। भारतीय रेलवे के इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभागों के बीच सहज कोऑर्डिनेशन के साथ एक्जिक्यूट किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारी की जानकारी के मुताबिक, ये सिस्टम एक बार लागू होने के बाद, ऑनबोर्ड एटीएम सुविधा यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान वित्तीय लेनदेन करने में सक्षम बनाएगी। इस एटीएम को मोबाइल नेटवर्क से जुड़े रहने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि ट्रेन के चलने के दौरान भी सही ढंग से हो और रियल टाइम के लेनदेन हो सकें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications