नयी दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल 6 जनवरी से रेल से सफर करना महंगा होने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के कारण रुकी हुई ट्रेनों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। ट्रेनों का नियमित संचालन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस समय केवल कुछ ट्रेनों को परीक्षण के तौर पर ही चलाया जा रहा है। ट्रेनों का फिर से शुरू होना यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, मगर यात्रियों को रेलवे ने महंगे किराये का झटका भी दिया है। रेल यात्रियों को अब अतिरिक्त पैसे खर्च करने होंगे। रेल का बढ़ा हुआ किराया 6 जनवरी से लागू हो जाएगा।
केवल यही लोग कर पाएंगे सफर
इसके अतिरिक्त रेल विभाग ने रिजर्वेशन अनिवार्य कर दिया है। केवल रिजर्व्ड सीटों वाले यात्रियों को ही सफर की अनुमति दी जाएगी और बिना रिजर्वेशन वाले लोग ट्रेनों में यात्रा नहीं कर पाएंगे। ऐसा यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए किया गया है। रेलवे के नए दिशानिर्देशों के अनुसार कोई यात्री कितनी भी लंबी यात्रा कर रहा हो उसके लिए रिजर्वेशन आवश्यक होगा।
कैसे होगा रिजर्वेशन
यात्री टिकट विंडो की मदद से रिजर्वेशन कर सकते हैं, जो ट्रेन के निर्धारित आगमन से आधे घंटे पहले खुल जाएगा। टिकट विंडो पर भीड़ से बचने के लिए आप ऑनलाइन रिजर्वेशन भी कर सकते हैं।
इन रूटों पर बढ़ेगा किराया
मेलानी जंक्शन से लखीमपुर - पहले 40 रुपये, अब किराया 55 रुपये हो गया है
मेलानी जंक्शन से हरगाँव - पहले 45 रुपये, अब किराया 60 रुपये हो गया है
मेलानी जंक्शन से सीतापुर - पहले 55 रुपये, अब किराया 70 रुपये हो गया है
मेलानी जंक्शन से लखनऊ जंक्शन - पहले 75 रुपये, अब किराया 90 रुपये हो गया है
मेलानी जंक्शन से गोरखपुर - पहले 175 रुपये और अब किराया 190 रुपये हो गया है। इन सभी टिकट प्राइस में 15 रु का रिजर्वेशन शुल्क शामिल है।
यात्रियों को होगा फायदा
इसके अलावा रेलवे ने जम्मू-कश्मीर और उधमपुर के लिए भी ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। एक फरवरी से इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पटना, दुर्ग, वाराणसी, अजमेर और नई दिल्ली के यात्रियों को सबसे अधिक लाभ होगा।
ये ट्रेन होंगी शुरू
1 फरवरी से जो ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं उनमें वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली 02237/02238 शामिल है। इस ट्रेन का का संचालन रोज होगा। वहीं अर्चना सुपरफास्ट 02355/02356 हर रविवार और बुधवार को चलेगी। इसी तरह श्री शक्ति 02461/62 का संचालन नई दिल्ली से कटरा के लिए होगा।
इन रूटों पर भी शुरू होंगी ट्रेनें
बर्धमान-हटिया मेमू पैसेंजर, आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर, आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल मेमू पैसेंजर, गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ से काठगोदाम, कासगंज-कानपुर अनवरगंज-कासगंज स्पेशल ट्रेन और कानपुर-अनवरगंज ट्रेन भी 6 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications