Share Market Crash Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा फार्मा में 100 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद घरेलू शेयर बाज़ार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई। कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 800 से अधिक अंक टूट गया जबकि एनएसई निफ्टी50 250 से अधिक अंक टूटकर 24700 के नीचे फिसल गया।

सितंबर के आखिरी हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। पिछले 6 कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार गिरावट देखने को मिली है। त्योहारी सीजन से पहले सरकार द्वारा जीएसटी दरों में सुधार कर लोगों को राहत देने के ऐलान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा पहले H1B वीजा के फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर करने और फिर फार्मा पर 100 फीसदी जबकि फर्नीचर पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के फैसले से बाज़ार के हालात बदल गए।
पिछले 6 कारोबारी सत्र की बात करें तो आईटी, ऑटो और अब फार्मा सेक्टर में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स 2300 अंक से अधिक टूट चुका है और निफ्टी भी 675 अंक से अधिक नीचे फिसल चुका है। फिलहाल, दोपहर के 2:37 बजे सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 80,465 के आसपास जबकि निफ्टी 220 अंक गिरकर 24,671 के आसपास कारोबार कर रहा है।
निवेशकों के 12.4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
आईटी और फार्मा पर दबाव से निवेशकों का भरोसा टूटा है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली ने इस संकट को और बढ़ाया है। इस साल अब तक FPI ने भारतीय शेयरों में से 1.44 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है।
इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों को 12.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस 6 दिन के कारोबारी अवधि में बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 465.73 लाख करोड़ से घटकर 453.29 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।
उथल-पुथल में धैर्य बनाए रखें: एक्सपर्ट्स
INVAsset PMS के बिजनेस हेड हर्षल दसानी ने कहा कि सेंसेक्स की 2,300 अंकों की गिरावट यह दिखाती है कि कैसे बैक-टू-बैक झटकों ने बाजार का भरोसा हिला दिया है।
वहीं, वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के क्रांथी बथिनी ने बाज़ार में गिरावट को लेकर कहा कि घरेलू मार्केट पिछले 18 महीनों से रेंज-बाउंड है। जैसे ही निफ्टी 25,500 के करीब पहुंचता है, कोई न कोई नेगेटिव घटनाक्रम के चलते फिर से नीचे आ जाता है।
एक्सपर्ट्स की राय है कि बाज़ार के इस उथल-पुथल में धैर्य बनाए रखें और गिरावट का फायदा उठाकर क्वालिटी स्टॉक्स में निवेश की योजना बना सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications