Stock Market Updates: भारत में आज शेयर बाजार तेजी के साथ खुले हैं। मार्केट खुलने पर सेंसेक्स में 400 अंकों की तेजी देखने को मिली है वहीं निफ्टी 22,300 अंकों के आसपास था। ऐसा माना जा रहा था कि मजबूत ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट भारतीय बाजार को मिलेगा, इसका साफ असर खुलने के वक्त देखने को मिला है। वही शेयर बाजार में सोमवार को यानी आज तगड़ी शुरुआत देखने को मिली है। अगर बात करें ग्लोबल लेवल की तो अमेरिका के शेयर बाजार के साथ एशियाई शेयर मार्केट में भी रिबाउंड देखा गया है।
वहीं आज गिफ्ट निफ्टी 120 अंकों की मजबूती के साथ 22200 के पार ट्रेड कर रहा था। वहीं शुक्रवार को मार्केट बंद होने तक सेंसेक्स में भी तेजी देखने को मिली थी और यह 73088 पॉइंट पर बंद हुआ था।

मार्केट में तेजी आने के पीछे की वजह
इस समय कंपनियों के द्वारा अपनी चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। ऐसे में कुछ कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन से शेयर मार्केट की स्थिति में पहले से काफी ज्यादा हद तक सही हुई है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि चौथे क्वार्टर के रिजल्ट के दौरान एचडीएफसी बैंक का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है। वहीं विप्रो जैसी कंपनी का एवरेज प्रदर्शन रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इन कंपनियों का बेहतर प्रदर्शन शेयर मार्केट के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
इसके अलावा FII में 4 दिनों तक बिकवाली के बाद खरीदारी दर्ज की गई है।
वहीं वही इजराइल और ईरान के बीच फिलहाल किसी भी तरह का तनावनहीं देखने को मिल रहा है, यही कारण है कि भारत सहित एशिया और अमेरिका के शेयर बाजार से बेहतर संकेत मिल रहे हैं।
इसके अलावा क्रूड ऑयल की कीमत में भी एक हफ्ते के अंदर 4 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। इस समय क्रूड ऑयल 86.5 डॉलर प्रति बैरल के दर पर बिक रहा है। वहीं इसकी कीमत में 3 महीने बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट देखी गई है। अगर हम बात करें ब्रेंट क्रूड की तो इसमें 3.5 फिसदी की साप्ताहिक गिरावट देखने को मिली है।
गोल्ड में लगातार देखी जा रही है तेजी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। अगर बात करें सोने के दाम की तो ग्लोबल लेवल पर इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। यह 2400 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर चुका है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं कॉपर 2 साल की उंचाई के सार पहुंच चुका है।
आज आएगा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का Q4 रिजल्ट
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 2024 के चौथे क्वार्टर का रिजल्ट जारी किया जाना है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि रिलायंस का रेवेन्यू काफी ज्यादा मजबूत होगा वह इसकी डिटेल आम और टेलीकॉम सेक्टर की वजह से इसकी ऑपरेशनल परफॉर्मेंस भी जबरदस्त होगी। कुल मिलाकर एक्सपर्ट द्वारा भी रिलायंस के चौथे क्वार्टर के रिजल्ट को काफी बेहतर बताया जा रहा है। कंपनी अपने टेलीकॉम सेक्टर से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं, वहीं एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि टेलीकॉम सेक्टर से बेहतर रिस्पॉन्स आ सकता है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications