Nepal Tourism: नेपाल की सरकार अब भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ा फैसला लेने जा रही है। जल्द ही भारतीय टूरिस्ट जो सड़क के रास्ते नेपाल जाते हैं, उन्हें अपने साथ 4.25 लाख रुपए तक कैश ले जाने की इजाजत मिल सकती है। अभी तक यह सुविधा सिर्फ हवाई मार्ग से जाने वाले यात्रियों के लिए थी।

अभी क्या है नियम?
भारत से नेपाल जाने वाले यात्री अभी सिर्फ 25,000 रुपए कैश लेकर जा सकते हैं। लेकिन इस रकम को काफी माना जाता है क्योंकि कुछ लोग घूमने फिरने के रुप में जाते हैं और वहां शॉपिंग, होटल और घूमने पर खर्च करना चाहते हैं।
हवाई यात्रियों को पहले से मिल रही है छूट
अगर कोई व्यक्ति फ्लाइट से नेपाल जाता है, तो उसे 4.25 लाख रुपए तक नकद ले जाने की इजाजत पहले से ही है। ऐसे में सड़क मार्ग से जाने वाले यात्रियों के लिए अलग नियम होना लंबे समय से सवालों के घेरे में था।
व्यापारिक संगठन ने उठाई आवाज
नेपाल के एक प्रमुख व्यापार संगठन फेडरेशन ऑफ नेपाली चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FNCCI) ने सरकार से अपील की है कि इस नियम में बदलाव किया जाए। संगठन के अध्यक्ष, चंद्र प्रसाद ढकाल ने कहा कि कम कैश लिमिट के कारण भारतीय पर्यटक नेपाल में उतना खर्च नहीं कर पाते जिससे स्थानीय व्यापार को नुकसान होता है।
वित्त मंत्री से हुई बातचीत
FNCCI ने यह मांग नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल के सामने रखी है। संगठन ने कहा कि जब हवाई मार्ग से आने वाले लोगों को ज्यादा कैश लाने की छूट है, तो जमीन से आने वालों के लिए क्यों नहीं? सभी पर्यटकों को बराबर सुविधा मिलनी चाहिए।
पर्यटन और स्थानीय बाजार को मिलेगा बढ़ावा
अगर यह नया नियम लागू होता है, तो नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अधिक कैश साथ लाने वाले टूरिस्ट वहां के होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी, शॉपिंग और अन्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च कर सकेंगे। इससे नेपाल के व्यापारियों और लोकल इकोनॉमी को सीधा फायदा पहुंचेगा।
सीमा पर सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत
चंद्र प्रसाद ढकाल ने यह भी सुझाव दिया कि भारत-नेपाल सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाए। सड़कें बेहतर हों, चेकिंग सिस्टम आसान हो और यात्रियों को ज्यादा सहूलियत मिले। इससे ज्यादा से ज्यादा भारतीय पर्यटक नेपाल जाना पसंद करेंगे।
बदलाव से बढ़ेगा भरोसा और कारोबार
अगर नेपाल सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो यह न सिर्फ भारतीय पर्यटकों के लिए राहत भरा होगा, बल्कि नेपाल की पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। ज्यादा नकद ले जाने की इजाजत से वहां का होटल, ट्रांसपोर्ट और मार्केट सेक्टर फिर से तेजी पकड़ सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications