Gold : हम सभी लोग जानते है कि भारतीयों को सोना पहनना कितना पसंद होता है। इसके साथ ही भारतीयों को सोने में निवेश करना भी काफी पसंद होता है। दुनिया में चीन के बाद दूसरे नंबर पर गोल्ड की सबसे अधिक खपत भारत में होती है।
लेकिन, हैरानी की बात है कि हमारे यह सोने की जितनी डिमांड होती है उसकी तुलना में उत्पादन एक दम ना के बराबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर वर्ष भारत में 800 टन सोना खरीद लेते हैं। जबकि भारत में स्थित खदानों से केवल 1 टन सोना निकलता है। ऐसे में 799 टन गोल्ड को आयत किया जाता है यानी बाहर मंगाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत सोने का आयात यूएई, स्विट्जरलैंड और दक्षिण अफ्रीका से करता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में पिछले 6 सालों में सोने की खपत निरंतर बढ़ी है। जो 666 टन से लेकर 799 टन तक पहुंच गई। वर्ष 2020 में केवल कोरोना महामारी के वक्त सोने की खपत 445 टन रही।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक खास बात ये है कि आजादी के बाद पिछले 76 सालों में गोल्ड की प्राइस 89 रु से लेकर 59 हजार रु पहुंच गई, लेकिन इसकी डिमांड में कोई कमी नहीं रही।
अगर हम दुनिया में गोल्ड रिजर्व की बात करें तो फिर इस मामले में अमेरिका नंबर 1 है। क्योंकि अमेरिका के खजाने में 8 हजार 133 टन गोल्ड रिजर्व है। जबकि भारत इस गोल्ड रिजर्व के मामले में 9वें नंबर पर है और भारत के पास 797 टन गोल्ड रिजर्व है।
हालांकि, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में भारतीयों के पास 25 हजार टन से अधिक सोना था। इसका मतलब यह है कि अमेरिका के सोने से 3 गुना से अधिक सोना हमारे घरों में रखा है।
यह भी पढ़ें : Most expensive vegetables : ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जियां, जानिए नाम और कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीयों के पास रखे गोल्ड की प्राइस 1 लाख करोड़ रु से अधिक है। देश में हर वर्ष 800 टन सोने की खपत होती है। जिसकी कीमत भारतीय रुपयों में करीब 36.60 खरब रुपये होती है।
हम देश में सोने के इंवेट्स के महत्व को इस अंदाज से पता लगाया जा सकता है। कि देश में लोग अपनी बचत का केवल 5 फीसदी ही योजनाओं में लगाते है, बाकी पैसे को सोने में निवेश करते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत सोने का आयात यूएई, स्विट्जरलैंड और दक्षिण अफ्रीका से करता है।
यह भी पढ़ें : G20 Summit: दिल्ली में बाजार बंद को लेकर भ्रम की स्थिति, विदेश मंत्री को लिखा पत्र
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications