नई दिल्ली। स्पाइसजेट और इंडिगो ने अपने सस्ते हवाई टिकट बेचने के ऑफर को 22 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। ऐसे में दोनों कंपनियों से 900 रुपये से कम में हवाई टिकट कल तक खरीदा जा सकता है। स्पाइसजेट जहां अपनी बुक बेफिक्र सेल के तहत 899 रुपये में हवाई टिकट दे रही है, वहीं इंडिगो ने अपनी बिग फैट इंडिगो सेल के तहत 877 रुपये में हवाई टिकट दे रही है।
जानिए स्पाइसजेट का ऑफर
स्पाइसजेट का बुक बेफिक्र सेल ऑफर 13 जनवरी से भी शुरू हुआ है और अब यह 22 जनवरी 2021 तक चलेगा। स्पाइसजेट के ऑफर के तहत 22 जनवरी तक सस्ते टिकट बुक कराने के बाद 1 अप्रैल 2021 से लेकर 30 सितंबर 2021 के बीच हवाई यात्रा की जा सकती है। ऐसे में अगर आपका अप्रैल से लेकर सितंबर के बीच कहीं घूमने का इरादा है तो आ आफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी कुछ अन्य ऑफर भी दे रही है। इसके तहत हर ग्राहक को प्रति फ्लाइट बेस फेयर की बराबर राशि का एक मुफ्त वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर अधिकतम 1,000 रुपये का होगा। इसके अलावा बेफिक्र सेल के तहत एयरलाइन यात्रा से 21 दिन पहले तक टिकटों की एक बार निशुल्क रिश्डयूलिंग और कैंसलेशन की सुविधा भी दे रही है।
जानिए वाउचर का फायदा
स्पाइसजेट के ऑफर के तहत मिलने वाले टिकट वाउचर से आप 28 फरवरी 2021 तक हवाई टिकट खरीद सकते हैं। इन वाउचर से आप घरेलू उड़ानों के लिए हवाई टिकट ले सकते हैं। अगर आप इस वाउचर का इस्तेमाल करेंगे तो आप की न्यूनतम हवाई टिकट की खरीद 5,550 रुपये की होनी चाहिए। ऐसे में आप 1,000 रुपये तक की छूट पा सकेंगे।
जानिए इंडिगो का ऑफर
इसके अलावा इंडिगो ने भी सस्ते हवाई टिकट के लिए ऑफर पेश किया है। इस सेल ऑफर में खरीदे गए टिकटों से लोग 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2021 के बीच हवाई यात्रा कर सकेंगे। इंडिगो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि यह ऑफर 1 अप्रैल, 2021 से लेकर 30 सितंबर, 2021 के बीच की अवधि में यात्रा के लिए घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध होगा। हांलाकि इंडिगो ने कहा है कि इस ऑफर को ट्रांसफर नहीं कराया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications