नई दिल्ली, अगस्त 30। भारत में वैक्सीनेशन अभियान को सपोर्ट करने के लिए इंडिगो एयरलाइन ने एक खास डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। कंपनी ने वैक्सीन लगवा चुके लोगों के लिए इंडिगो की फ्लाइटों पर स्पेशल डिस्काउंट शुरू किया है। ऐसा डिस्काउंट ऑफर पेश करने वाली इंडिगो पहली एयरलाइन है। इंडिगो के अनुसार जिन ग्राहकों ने कोविड-19 वैक्सीन की एक या दोनों डोज ले ली हैं, वे बुकिंग के समय किराए पर 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। आगे जानिए आवेदन का तरीका।
कौन ले सकता है डिस्काउंट
फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट पाने के लिए यात्रियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए अपने कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। वे हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर पर आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप पर अपने वैक्सीन स्टेटस को दिखा कर डिस्काउंट ले सकते हैं। ऐसा न किए जाए तो आपको डिस्काउंट का फायदा नहीं मिलेगा।
क्या है ऑफर
इंडिगो के ऑफर का नाम है वैक्सी फेयर है। वैक्सी फेयर एक डिस्काउंटेंड किराया है, जो केवल उन यात्रियों के लिए लागू होता है जिन्होंने बुकिंग के समय वैक्सीन लगवा ली हो और वे भारत में रहते हों। ये ऑफर 18 साल या इससे अधिक आयु वालों के लिए है। डिस्काउंट केवल इंडिगो वेबसाइट पर वैलिड है। इंडिगो की तरफ ये इस डिस्काउंट ऑफर की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा जून में हर नागरिक के लिए 'सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन' अभियान शुरू करने के दो दिन बाद की गयी थी।
ऐसे लें ज्यादा जानकारी
एयरलाइन ने यह भी बताया कि वैक्सीन डिस्काउंट बुकिंग की तारीख से 30 दिनों से अधिक की ट्रेवल डेट्स के लिए लागू है। इंडिगो ने ट्वीट करके कहा है कि वैक्सीन लें और डिस्काउंटेड किराए का मजा लें। अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक (https://bit.ly/3zk6aQU) पर जा सकते हैं।
कैसे मिलेगा डिस्काउंट
अपनी फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अपने पहुंचने और जाने वाली डेस्टिनेशन में एंट्री करते समय वैक्सी फेयर ऑप्शन चुनें। अपना वैक्सीन स्टेटस (पहली डोज, दूसरी डोज, वैक्सीनेशन नहीं) का ऑप्शन चुनें। आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपसे आपकी बेनेफिशयरी रेफ्रेंस आईडी के बारे में पूछा जाएगा। अपनी मनचाही फ्लाइट चुनें और बेनेफिशयरी आईडी डिटेल दर्ज करें। इसके बाद आपकी बुकिंग पूरी हो जाएगी।
इंडिगो की नयी फ्लाइटें
इंडिगो ने ग्वालियर को अपनी 70वीं घरेलू डेस्टिनेशन घोषित किया है। एयरलाइन 1 सितंबर से ग्वालियर से दिल्ली और इंदौर के लिए सीधी उड़ानों के लिए एटीआर विमानों का संचालन करेगी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि ग्वालियर के साथ सीधा संबंध 6ई नेटवर्क के माध्यम से पूरे भारत में शहर के ओवरऑल हवाई एक्सेस को भी मजबूत करेगा। 1 सितंबर से इंडिगो ग्वालियर से मध्य प्रदेश और दिल्ली (दिल्ली-ग्वालियर और इंदौर-ग्वालियर रूट) को जोड़ने वाली दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। इसी महीने, इंडिगो ने 6ई नेटवर्क पर 68वें घरेलू गंतव्य बरेली से भी उड़ान शुरू की। इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि वह सितंबर के पहले सप्ताह के दौरान देहरादून, इंदौर और लखनऊ सहित शहरों को जोड़ने वाली आठ नई घरेलू उड़ानें शुरू करेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications