कोरोना काल के बीच देश की सबसे एयरलाइन कंपनियों में से एक इंडिगो ने एक खास ऑफर पेश किया है। इंडिगो ने गुरुवार को एक फ्लैक्सिबल पेमेंट स्कीम फ्लैक्स पे को लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: कोरोना काल के बीच देश की सबसे एयरलाइन कंपनियों में से एक इंडिगो ने एक खास ऑफर पेश किया है। इंडिगो ने गुरुवार को एक फ्लैक्सिबल पेमेंट स्कीम फ्लैक्स पे को लॉन्च किया है। किफायती विमान कंपनी इंडिगो अब हवाई यात्रियों को मात्र 10 फीसदी की किराया जमा करने के बाद भी टिकट बुक करने की सुविधा देगी। मुसाफिर बाकी बची 90 फीसदी की राशि का भुगतान टाल सकते हैं। इंडिगो ने बताया कि इस स्कीम के तहत बाकी राशि का भुगतान बुकिंग की तारीख से या प्रस्थान की तारीख से पहले 15 दिन तक की अवधि तक के लिए किया जा सकता है।
ग्राहक यहां से करें बुकिंग
कंपनी ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील मिलने के बाद अधिक संख्या में लोग इंडिगो से हवाई यात्रा करें। इंडिगो ने इस ऑफर को नाम 'फ्लेक्स पे' रखा है। फ़्लेक्स पे की सुविधा इंडिगो की वेबसाइट पर ही मिलेगी। बुकिंग और बुकिंग का बाक़ी पैसा यात्री www.goindigo.in पर एडिट बुकिंग ऑपशन में जा कर जमा कर सकते हैं। या फिर बुकिंग के वक्त आए लिंक के माध्यम से या फिर कस्टमर केयर से बात करके कर सकते हैं।
जानिए बुकिंग के नियम
- बुकिंग और फ़्लाइट डेट के बीच कम से कम 15 दिन का अंतर ज़रूरी है।
- फ़्लेक्स पेमेंट किराए का 10% या फिर 400 रूपए में से जो ज़्यादा हो वो लिया जाएगा।
- फ़्लेक्स पेमेंट प्रति यात्री के हिसाब से लिया जाएगा।
- फ़्लेक्स पेमेंट किसी रिवार्ड प्वाइंट या वाउचर से नहीं लिए जाएंगे।
- यात्रियों का फ्लेक्स पेमेंट पूरे किराए में ही एडजस्ट किया जाएगा।
- फ़्लेक्स फ़ेयर आर्म्ड फ़ोर्सेस और ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगा। ध्यान रहे कि फ़्लेक्स फ़ेयर को फ्लेक्सी फ़ेयर नहीं कहा जा सकता क्योंकि फ़्लेक्स फ़ेयर के नियम अलग होते हैं।
- इंडिगो के पास 250 एयरक्राफ़्ट हैं, सामान्य उड़ानों के दौरान इसकी 1500 डोमेस्टिक फ़्लाइट हैं जो 63 डेस्टिनेशन को जोड़ती हैं और 24 अंतर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशन को जोड़ती हैं।
फ़्लेक्स पेमेंट का रिफ़ंड नहीं होगा, न ही रिशेड्यूलिंग संभव
पेमेंट के तहत अगर बुकिंग के 15 दिनों कर भीतर पूरा पेमेंट नहीं किया गया तो बुकिंग स्वतः कैंसिल हो जाएगी। इसके साथ ही अगर मुसाफिर ने किराये की राशि का 10 फीसदी टिकट खरीदने के लिए भुगतान किया है और अगर वह बाकी बची 90 फीसदी राशि का भुगतान किए बिना बुकिंग को रद्द कर देता है, तो उसे यह 10 फीसदी राशि नहीं रिफंड की जाएगी। यात्री पूरा किराया चुकाए बिना यात्रा की रिशेड्यूलिंग भी नहीं कर पाएंगे। सामान्य तौर पर मुसाफिरों को उड़ान में टिकट की बुकिंग करते समय टिकट के पूरे मूल्य का सीधे भुगतान करना होता है।
पूरे वर्ष होगी वेतन में 25 फीसदी कटौती
इसके साथ ही देश की सबसे बड़ी घरेलू इंडिगो एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि उसके वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए लागू होगी। कंपनी ने कहा है कि इन कर्मचारियों का मूल वेतन बहाल करने का फैसला वित्त वर्ष के अंत में किया जाएगा। इंडिगो ने अपने कर्मचारियों के वेतन में पांच से 25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी। इंडिगो एयरलाइन ने कहा है कि वेतन में कटौती मई से पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में लागू रहेगी। कंपनी कर्मचारियों को अप्रैल माह के पूरे वेतन का भुगतान पहले ही कर चुकी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications