Indigo Mx Option for Passengers: इंडिगो टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों के लिए जेंडर न्यूटरल 'एमएक्स' शुरू करने जा रहा है, जिससे इंक्लूसिविटी बढ़ेगी। यह कदम एयरलाइन के प्रयासों को भी दर्शाता है ताकि अधिक माहौल को बढ़ावा दिया जा सके। वर्तमान में, यात्री इंडिगो के बुकिंग प्लेटफॉर्म पर केवल 'पुरुष' और 'महिला' के बीच सेलेक्शन कर सकते हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा जैसी अन्य एयरलाइंस पहले से ही Mx 'एमएक्स' ऑप्शन दे रही हैं। इंडिगो के ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सुखजीत एस पसरीचा ने कहा कि इस नए विकल्प से उन ट्रांसजेंडर्स को फायदा होगा जो पुरुष या महिला के रूप में पहचान नहीं करना चाहते हैं।
इंडियो की इस पहल से मिलेगी सुविधा
इंडिगो ने LGBTQ+ समुदाय का समर्थन करने के लिए कई पहलों को लागू किया है। इनमें LGBTQ+ लोगों की ट्रैवलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कर्मचारी रेफरल प्रोग्राम भी शामिल हैं। पसरीचा ने ये भी जानकारी दी है कि 'इसने इंटर्नल रिसोर्स के माध्यम से उम्मीदवारों को ऑर्गेनाइज करने में मजबूती मिली है और LGBTQ+ कर्मचारियों के लिए अधिक बेहतर वातावरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। हम LGBTQ+ भर्ती में विशेषज्ञता रखने वाली एजेंसियों के साथ साझेदारी करते हैं।'
एयरलाइन लिंग परिवर्तन सर्जरी और लिव-इन पार्टनर के लिए चिकित्सा बीमा कवरेज जैसे सुविधा भी देती है। इन तरीकों ने इंडिगो को LGBTQ+ समुदाय के इच्छुक लोगों के लिए एक आकर्षक नियोक्ता बना दिया है।
विकलांग व्यक्तियों का मिलेगा रोजगार
इंडिगो का लक्ष्य अगले वित्तीय वर्ष में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अपने रोजगार को दोगुना करना है। 31 मार्च, 2024 तक, एयरलाइन ने 36,860 स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त किया, जिसमें 5,038 पायलट और 9,363 केबिन क्रू सदस्य भी शामिल हैं। फिलहाल कंपनी में 60 से अधिक शहरों में 240 से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को कस्टमर फेसिंग करने वाली जॉब में नियुक्त कर रही है।
पसरीचा ने ये भी बताया है कि, 'हमारे संगठन में 60 से अधिक शहरों में 240 से अधिक विकलांग व्यक्ति कस्टमर फेसिंग में कार्यरत हैं। विकलांग व्यक्तियों की नियुक्ति सुरक्षा, हाउसिंग की जरूरत और स्किल मैपिंग के साथ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है।
योग्यता पर निर्भर होती है नियुक्ति
पसरीचा ने इस बात पर जोर दिया कि इंडिगो सभी पदों के लिए योग्यता के आधार पर नियुक्ति को प्राथमिकता देता है। विकलांग कर्मचारियों में से अधिकांश एयरपोर्ट संचालन भूमिकाओं में कस्टमर सर्विस अधिकारी या कार्यकारी के रूप में काम करते हैं, जबकि कुछ कार्गो टीमों का हिस्सा होते हैं। एयरलाइन की पॉलिसी का उद्देश्य सभी कर्मचारियों के लिए एक सहायक कार्य वातावरण बनाना है।
'एमएक्स' ऑप्शन सम्मान की शुरूआत करने के साथ-साथ इंडिगो ने अपने वर्कफोर्स में बदला और नई दिशा को बढ़ावा दिया है। इन विकल्पों से इंडिगो वर्कफोर्स में समानता भी बढ़ेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग नौकरी के लिए अप्लाई भी करने की कोशिश करेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications