IndusInd Bank FD: इंडसइंड बैंक ने अपने डेरीवेटिव पोर्टफोलियो में आई खामियों को स्वीकार लिया है। इस जानकारी के समाने आने पर कई ब्रोकरेज फर्म और एनेलिस्ट ने शेयर की रेटिंग और टारगेट प्राइस को कम कर दिया जिसकी वजह से निवेशकों का भरोसा कम हुआ और बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी।

इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट (why indusind bank share price crash)
आज सेंसेक्स पर 2 बजकर 58 मिनट पर इंडसइंड बैंक का शेयर -1.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 672 रुपये पर पर ट्रेड कर रहा है। इंडसइंड बैंक ने अपनी इंटरनल रिव्यू में एक बाहरी एजेंसी को भी नियुक्त किया है, जो स्वतंत्र रूप से इस मामले की समीक्षा कर रही है।
बैंक ने ये भी जानकारी दी है कि इसकी वजह से नेटवर्थ पर पड़ने वाले असर से वह निपटने में सक्षम हैं। ऐसे में कई लोग इस बात को लेकर परेशान है बैंक के इस मामले से उनकी एफडी पर असर पड़ सकता है या उनके पैसे इस बैंक की एफडी में सुरक्षित हैं या नहीं है।
आरबीआई का ये है नियम (Insusind bank FD Safe)
सितंबर 2024 तक बैंक की सकल एनपीए (ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) बढ़कर 2.24% हो गईं है, जो पिछले साल 1.92% थीं। इस मामले से प्रॉफिटेबिलटी और कैपिटल एडीक्वेसी दोनों पर नेगेटिव प्रभाव पड़ा है।
RBI का नया नियम, 'मास्टर डायरेक्शन- क्लासिफिकेशन, वैल्यूएशन एंड ऑपरेशन ऑफ इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो ऑफ कमर्शियल बैंक्स (डायरेक्शंस), 2023', 1 अप्रैल 2024 से लागू हो चुका है और यह जांच आरबीआई की तरफ से सितंबर 2023 में जारी किए गए डेरिवेटिव पोर्टफोलियो पर नए दिशानिर्देशों के बाद की गई थी। इसमें बैंक के 'अन्य संपत्ति और अन्य देनदारियां' अकउंट्स की चेकिंग की गई और खातों में गलतियां पकड़ी गई हैं।
क्या इस बैंक एफडी में सुरक्षित है आपका पैसा?
फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन बैंकों में गड़बड़ी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एफडी में सुनिश्चित रिटर्न और इसमें किसी तरह का रिस्क का नहीं होता है, ऐसे में कई निवेशक इसमें इन्वेस्टमेंट करना पसंद करते हैं। एफडी लोगों की पहली पसंद तो रहा है, लेकिन बैंकों के डूबने पर इसकी चिंता बढ़ जाए या फिर बैंक में कोई गड़बड़ हो जाए तो आरबीआई की ओर से बैंकों से निकासी पर रोक लगा दी जाती है। फिलहाल इंडसइंड बैंक की एफडी से जुड़ी हुई कोई जानकारी आरबीआई या बैंक के द्वारा नहीं दी गई है।
एफडी का ऑप्शन क्यों चुनते हैं निवेशक?
मौजूदा हालात को देखते हुए, जमाकर्ताओं के लिए मुख्य सवाल यह है कि क्या बैंकों में जमा उनकी मेहनत की कमाई वाकई सुरक्षित है। तीन अहम फैक्टर्स लोगों को एफडी चुनने के लिए प्रेरित करते हैं। इसमें सुरक्षा, लिक्विडिटी और एफडी तक आसान पहुंच शामिल है।
FD आपके पैसे को सुरक्षित रखता है। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव होने से एफडी पर कोई असर नहीं पड़ता है, इसलिए लोगों के लिए ये लोगों के बीच एक अच्छा निवेश का ऑप्शन है। एफडी फंड की निकासी करना भी आसान है। हालांकि समय से पहले निकासी पर जुर्माना लग सकता है, लेकिन यह ऑप्शन निवेशकों के पास रहता है। उतार-चढ़ाव वाले शेयर बाजार और अन्य निवेश ऑप्शन से एकदम अलग FD पर जो रिटर्न मिलता है उसके बारे में निवेशकों का जानकारी रहती है। इससे निवेशकों को पहले से पता चल जाता है कि उन्हें मैच्योरिटी पर कितनी राशि मिलेगी।
इंडसइंड बैंक से जुड़े सवाल-जवाब
सवाल - क्या फिक्स्ड डिपॉजिट को अन्य बैंक में ट्रांसफर करना चाहिए?
जवाब- यदि आप IndusInd Bank में चल रहे विवादों से चिंतित हैं, तो आप अपने फिक्स्ड डिपॉजिट को अन्य बैंकों में ट्रांसफर करने पर विचार कर सकते हैं लेकिन फिलहाल बैंक और आरबीआई के द्वारा बैंक की एफडी पर कोई निर्देश नहीं आया है।
सवाल - IndusInd Bank के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें क्या हैं?
जवाब- IndusInd Bank में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें अलग-अलग अवधि के लिए अलग हो सकती हैं, इसलिए आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications