IndusInd Bank Share Price: आज कारोबारी शेसन में लगातार दुसरे दिन बाजार की शुरुआत बिकवाली के साथ हुई, लेकिन 10 बजते तक निचले स्तरों से रिकवरी शुरू हो गई। बाजार के दोनों बेंचमार्क सुस्ती के साथ ट्रेड करते दिखाई दे रहे हैं। एक दिन पहले बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ था।
इन दिनों कंपनियां अपने Q1 के रिजल्ट का ऐलान कर रही हैं। इस कड़ी में देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में शामिल IndusInd Bank को जून 2025 की तिमाही में बड़ा झटका लगा है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बैंक का नेट प्रॉफिट 68.2% घटकर सिर्फ 684.3 करोड़ रुपए रह गया है। यह गिरावट साल-दर-साल आधार पर दर्ज की गई है, यानी पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में बैंक की कमाई में जबरदस्त कमी आई है। वहीं, इंडसइंड बैंक के शेयर मंगलवार, 29 जुलाई को बीएसई पर 0.60% उछलकर 807 रुपए के साथ कारोबार कर रहा है।
52 वीक में कंपनी का ऐसा रहा कारोबार
इंडसइंड बैंक के शेयर्स आज मंगलवार को 0.60% तक तेजी के साथ 807 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 802 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 1498 रुपए सितंबर 2024 में टच किया था। और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 605 रुपए मार्च 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 62,869.81 करोड़ रुपए है।
ब्याज से होने वाली कमाई भी घटी
मुनाफे के साथ-साथ बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी ब्याज से कमाई में भी गिरावट देखी गई है। जून तिमाही में NII 14.2% घटकर 4,639.8 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वर्ष इसी समय के मुकाबले कम है। NII वह राशि होती है जो बैंक लोन और डिपॉजिट्स के ब्याज के अंतर से कमाता है। इस कमी का सीधा असर बैंक के ऑपरेशन और निवेशकों के भरोसे पर पड़ सकता है।
किन कारणों से गिरी कमाई?
बैंक के प्रदर्शन में आई गिरावट के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। सबसे बड़ा कारण है लोन पर ब्याज से मिलने वाली आमदनी में कमी। साथ ही, कुछ सेक्टर्स में क्रेडिट ग्रोथ धीमी रही, जिससे बैंक की कुल इंकम पर असर पड़ा। कर्ज की वसूली और NPA की स्थिति भी मुनाफे पर असर डाल सकती है। बढ़ती ब्याज दरों और कॉम्पटीशन के कारण भी बैंक की आमदनी पर असर हुआ है।
निवेशकों के लिए चिंता की बात
IndusInd Bank के ये कमजोर तिमाही नतीजे उन निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं, जिन्होंने बैंक के शेयर में पैसा लगाया है। अगर अगले तिमाहियों में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो शेयर बाजार में इसके भाव पर भी दबाव बन सकता है।
आगे क्या है रणनीति?
बैंक को अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत हो सकती है।
क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाने के लिए रिटेल लोन और MSME सेक्टर पर फोकस किया जा सकता है।
डिजिटल बैंकिंग और कॉस्ट कटिंग जैसे उपायों से भी लाभ में इजाफा करने की कोशिश हो सकती है।
बैंक को NPA और जोखिम प्रबंधन को भी बेहतर बनाना होगा।
शेयर बाजार में दिख सकता है असर
IndusInd Bank के कमजोर नतीजों के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि बाजार में इसका क्या असर होता है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहना चाहिए और बैंक की अगली तिमाही रिपोर्ट और मैनेजमेंट की गाइडेंस का इंतजार करना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications