IndusInd Bank Share Price: कारोबारी सत्र के दुसरे दिन यानी मंगलवार को बाजार की शुरुआत बिकवाली के साथ हुई. बाजार के प्रमुख शेयर लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं. आज शेसन के दौरान इंडसइंड बैंक के स्टॉक्स फोकस में बने हुए हैं इसके पीछे की वजह IndusInd Bank ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राजीव आनंद को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति 25 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। इस खबर के बाद बैंक के शेयरों में अच्छी बढ़त देखी गई।

शेयर ने पकड़ी रफ्तार, पहुंचा ₹825 के पास
मंगलवार के कारोबार में बैंक का शेयर 2.62% की तेजी के साथ 824.85 रुपए तक पहुंच गया। लंबे समय से CEO पद को लेकर बनी अनिश्चितता इस फैसले के बाद खत्म हो गई है, जिससे निवेशकों में भरोसा बढ़ा है।
35 साल का अनुभव लेकर आए हैं राजीव आनंद
राजीव आनंद को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस में तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने Axis Bank में डिप्टी एमडी के रूप में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली थीं। उनकी विशेषज्ञता रिटेल बैंकिंग, कॉरपोरेट फाइनेंस, एसेट मैनेजमेंट और कैपिटल मार्केट जैसे क्षेत्रों में मानी जाती है।
बोर्ड चेयरमैन ने जताया भरोसा
IndusInd Bank के चेयरमैन सुनील मेहता ने कहा, राजीव आनंद के आने से बैंक को नई दिशा मिलेगी। हम उनके नेतृत्व में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही हम RBI का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस प्रक्रिया में हमारा सहयोग किया।
पहली तिमाही में नतीजे रहे कमजोर
ब्याज मार्जिन में गिरावट
बैंक की पहली तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि इसका कोर नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) घटकर 3.35% रह गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 3.47% और एक साल पहले 4.25% था।
लोन सेगमेंट में मिलाजुला प्रदर्शन
माइक्रो फाइनेंस से जुड़े लोन में सुधार देखा गया, जहां स्लिपेज 48% तक घट गई। लेकिन कमर्शियल व्हीकल लोन और अन्य रिटेल सेगमेंट में डिफॉल्ट बढ़े हैं, जिससे बैंक की चुनौतियां बढ़ गई हैं।
ब्रोकरेज हाउस की अलग-अलग राय
Nuvama ने ₹600 का टारगेट दिया
Nuvama ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक के प्रदर्शन में गिरावट है। उन्होंने इसका टारगेट 600 रुपए रखा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक की ऑपरेटिंग प्रॉफिट, NPA और फीस इनकम के आंकड़े कमजोर रहे हैं।
RoA में आई गिरावट
बैंक का रिटर्न ऑन एसेट (RoA) भी गिरकर सिर्फ 0.45% रह गया है, जो पिछली तिमाही में 1.03% और एक साल पहले 1.68% था।
अब सबकी निगाहें नए सीईओ पर
राजीव आनंद के नेतृत्व में अब बैंक किस दिशा में आगे बढ़ेगा, इस पर बाजार की नजर टिकी है। निवेशकों को उम्मीद है कि वह बैंक की रणनीति को मजबूत करेंगे और प्रदर्शन में सुधार लाएंगे।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications