Industrial Production Growth: मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिसटिक्स एंड प्रोगाम इंप्लीमेंटेशन (एमओएसपीआई) के अनुसार साल 2023 के अक्टूबर महीने में भारत के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आपको बताते चले की अक्टूबर 2023 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 16 महीने के उच्चतम स्तर पर रहा। आपको बताते चले की 1 साल पहले इसी टाइम पीरियड में भारत के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में अभी के मुकाबले 4.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी।
देखने को मिली इतने प्रतिशत की बढ़होतरी
मंगलवार को (एमओएसपीआई) द्वारा जारी किए गए आंकड़े में पता चला कि इस साल की अक्टूबर महीने में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में 11.7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं इस साल सितंबर के महीने में इसमें 5.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। आपको बताते चले की फैक्ट्री आउटपुट को इंडेक्स आफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में मापा जाता है।
इन सेक्टर्स की ग्रोथ भी है बेहतरीन
आपको बताते चलें कि इस आर्टिकल में इंडस्ट्रियल ग्रोथ के अलावा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आई ग्रोथ, माइनिंग सेक्टर में हुए बेहतर आउटपुट प्रोडक्शन और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की जबरदस्त परफॉर्मेंस के बारे में भी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इन सभी सेक्टर में भारत ने पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रोडक्शन आउटपुट दिया है। इनमें 20 प्रतिशत से ऊपर की बढ़होतरी के साथ इलेक्ट्रिसिटी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आई ग्रोथ
नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों से यह पता चला है, अक्टूबर महीने में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का आउटपुट 10.4 प्रतिशत बढ़ गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल यानी 2022 में अक्टूबर के महीने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के आउटपुट में 5.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। अगर बात की जाए साल 2023 के सितंबर महीने की, तो इस महीने में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 4.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
माइनिंग सेक्टर का आउटपुट
इसके अलावा भारत के माइनिंग सेक्टर का आउटपुट भी अक्टूबर के महीने में काफी ज्यादा बेहतरीन रहा है। आपको बताते चलें कि इस साल यानी 2023 के अक्टूबर महीने में भारत का माइनिंग सेक्टर आउटपुट 13.1 प्रतिशत तक बढ़ गया है। पिछले साल अक्टूबर महीने में भारत के माइनिंग सेक्टर्स को 2.6 प्रतिशत तक की ग्रोथ देखने को मिली थी। वहीं अगर बात की जाए सितंबर 2023 की तो, इस महीने में भारत का माइनिंग सेक्टर आउटपुट 11.5 प्रतिशत के आसपास दर्ज किया गया।
इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में भी दिखी ग्रोथ
इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में 20.4 प्रतिशत की ग्रोथ अक्टूबर के महीने में देखने को मिली है। एक साल पहले 2022 में अक्टूबर के महीने में इलेक्ट्रिक सेक्टर की ग्रोथ मात्र 1.02 प्रतिशत रही थी। इस सेक्टर ने भी पिछले साल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस दी है।
इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल लगभग सभी सेक्टर का आउटपुट काफी ज्यादा बेहतर और हाई रहा है। इंडस्ट्रियल आउटपुट, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग सेक्टर और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में सबसे जबरदस्त परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की रही है और इसमें 20.4 प्रतिशत की ग्रोथ रेट देखने को मिली है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications