नयी दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए राहत की खबरें नहीं आ रही है। आपको जनवरी से महंगाई के मामले में एक और झटका लगने जा रहा है। पहले से ही कई सारी सब्जियों, खाद्य तेल, चीनी, दलहन और तिलहन के महंगा होने के बाद अब कई कंपनियाँ रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में इजाफा करने जा रही हैं। इस समय कई सब्जियाँ पिछले साल के इसी समय के मुकाबले 50 फीसदी अधिक कीमत पर बिक रही हैं। इनमें प्याज के दाम एक बार फिर से ऊपर चढ़े हैं। अब जो चीजें जनवरी से महंगी होंगी, उनमें टीवी और फ्रिज शामिल हैं। वहीं नेस्ले, आईटीसी और पारले जैसी कुछ एफएमसीजी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने के बजाय उत्पादों के पैकेट का आकार कम करने को कहा है। क्योंकि पैकेट का साइज छोटा होना कीमतों में बढ़ोतरी के मुकाबले उपभोक्ताओं को कम प्रभावित करता है। अगर कंपनियाँ पैकेट छोटा न करें तो उन्हें कीमतें ही बढ़ानी पढ़ेंगी।

आखिर क्या है वजह
एफएमसीजी कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी किये जाने के पीछे असल कारण है कच्चे माल की कीमतो में बढ़ोतरी होना। वे चीजें जो ऐसे उत्पाद बनाने में इस्तेमाल की जाती हैं, उनके दाम बढ़े हैं इसलिए कंपनियों को अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पढ़ रहे हैं। एफएमसीजी कंपनियाँ दूध, चीनी और खाद्य तेल वगेरह इस्तेमाल करती हैं। इनके दाम बढ़ने से अब फाइनल प्रोडक्ट के दाम बढ़ेंगे। हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाये हैं। जनवरी से स्नैक नमकीन, फ्रोजन फूड, केक, साबुन, रेडी टू ईट मील्स, बिस्किट और नूडल्स महंगे हो सकते हैं। बढ़ती लागत से निपटने के लिए कंपनियों को उत्पाद महंगे करने पड़ते हैं।
टीवी और फ्रिज भी होंगे महंगे
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री के अनुसार वैश्विक स्तर पर टीवी की कीमतें 15-17 फीसदी बढ़ी हैं। इसलिए जनवरी से नये टीवी महंगे ही मिलेंगे। वहीं नये ऊर्जा लेबलिंग मानदंड जनवरी 2020 से लागू होंगे, जिससे फाइव-स्टार रेफ्रिजरेटर की मैन्युफैक्चरिंग 6,000 रुपये तक महंगी होगी। रेफ्रिजरेटर की मैन्युफैक्चरिंग लागत से बढ़ने से नयी फ्रिज खरीदने पर 6,000 रुपये ज्यादा अदा करने पड़ेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications