नयी दिल्ली। पिछले कुछ महीनों में सब्जियों, खास कर प्याज, की बढ़ी कीमतों को लेकर देश में काफी हाहाकार रहा। कई सब्जियों ने सेंचुरी तो प्याज ने डबल सेंचुरी लगाई। सरकार और जनता के सामने सबसे अधिक समस्या प्याज की कीमतों की वजह से ही आयी। प्याज की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का मुख्य कारण रहा कम पैदावार, जिससे मंडियों में आपूर्ति कम हो गयी और कीमतें आसमान छूने लगीं। कई जगह जरूरत से ज्यादा बारिश, बाढ़ और कुछ जगह कम बारिश ने प्याज की फसल को प्रभावित किया। केंद्र सरकार ने आपूर्ति बढ़ा कर प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तुर्की, अफगानिस्तान और चीन सहित कई देशों से प्याज का आयात किया। ताकि मंडी में अधिक प्याज होने से कीमतें कम हो सकें। काफी हद तक ऐसा हुआ भी। मगर अब सब्जियों के बाद के फलों पर महंगाई बढ़ने की संभावना है। इस साल आपको कई फल अधिक कीमतों पर खरीदने पड़ सकते हैं।
फलों की पैदावार कम होने के संकेत
फलों की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी का कारण है कम पैदावार। कृषि मंत्रालय ने जारी किये अपने अनुमान में बताया है कि इस साल आम, केला, अंगूर, खट्टे फल, पपीता और अनार के उत्पादन में कमी आ सकती है। अनुमान के मुताबिक 2018-19 की तुलना में इन फलों की पैदावार 9.79 करोड़ टन से 2.27 फीसदी की गिरावट के साथ 9.57 करोड़ टन रह सकती है। इनमें आम का उत्पादन 2.13 करोड़ टन के मुकाबले 2.12 करोड़ टन और अनार का उत्पादन 29.1 लाख टन से 23.2 लाख टन रह सकता है। मगर सेब के उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकती है। सेब का उत्पादन 23.1 लाख टन से बढ़ कर 27.3 लाख टन रह सकता है।
प्याज उत्पादन में 7 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान
सरकार के अनुमान के अनुसार कुल प्याज उत्पादन चालू 2019-20 फसल वर्ष में 7 फीसदी बढ़ कर 2.44 करोड़ टन रह सकता है। इससे पिछले कुछ महीनों में दिक्कत झेल चुके उपभोक्ताओं को उच्च कीमतों से राहत मिलेगी। प्याज का रकबा भी 12.20 हेक्टेयर से बढ़ कर 12.93 हेक्टेयर हो गया है। इससे प्याज का उत्पादन 2.28 करोड़ टन के मुकाबले 2.44 करोड़ टन रह सकता है। बता दें कि प्याज खरीफ (गर्मी) और रबी (सर्दियों) दोनों मौसमों में उगाया जाता है।
सब्जियों के उत्पादन में बढ़ोतरी
प्याज के साथ साथ कुल सब्जियों के उत्पादन में भी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। सब्जियों के उत्पादन में 2.64 फीसदी बढ़ोतरीका अनुमान है। भारत में प्याज के अलावा जिन दो सब्जियों का अधिक इस्तेमाल होता है, उनमें टमाटर और आलू शामिल हैं। अच्छी खबर यह है कि इन दोनों के उत्पादन में भी बढ़त का अनुमान लगाया गया है। आलू का प्रोडक्शन 5.01 करोड़ टन से बढ़ कर 5.19 करोड़ टन और टमाटर का उत्पादन 1.9 करोड़ टन से बढ़ कर 1.93 करोड़ टन रह सकता है। सब्जियों का कुल उत्पादन 18.3 करोड़ टन से बढ़ कर 18.8 करोड़ टन पर पहुँच सकता है।
यह भी पढ़ें - प्याज पर बवाल : आयात की गयी प्याज नहीं ले रहीं राज्य सरकारें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications