CPI April 2025 : देशभर में महंगाई से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अप्रैल के रिटेल महंगाई(CPI Data) के आंकड़े जारी हो गए है। अप्रैल 2025 में रिटेल महंगाई 3.34% से घटकर 3.16% पर आ गई है। रिटेल महंगाई दर मार्च 2025 में 3.34% पर थी और फरवरी में 3.61% पर थी। अप्रैल में महंगाई दर 69 महीने के निचले स्तर पर फिसल गई है।

देशभर में अप्रैल 2025 में महंगाई घटी (Inflation Rate April 2025)
खाने पीने के सामानों की कीमतों में गिरावट की वजह से अप्रैल 2025 में महंगाई दर फिसली है। खाद्य महंगाई दर मार्च 2025 में 2.69% से घटकर अप्रैल 2025 में 1.78% पर आ गई है। इसके अलावा शहरी महंगाई दर मार्च में 3.43% थी, जोकि कम होकर अप्रैल में 3.36% पर आ गई है। ग्रामीण महंगाई दर मार्च में 3.25% थी, जोकि अप्रैल 2025 में 2.92% पर आ गई है।
सब्जियों की महंगाई दर मार्च 2025 में -7.04% थी, जोकि अप्रैल 2025 में 10.98% पर आ गई है। दालों की महंगाई दर मार्च में -2.73% थी और अप्रैल में -5.23% पर आ गई है। हाउसिंग महंगाई दर मार्च 2025 में 3.03% थी जोकि अप्रैल में घटकर 3% पर आ गई है।
हालांकि, फ्यूल बिजली महंगाई 1.48% से बढ़कर 2.92% पर आ गई है। कपड़ा, जूता महंगाई दर 2.62% से बढ़कर 2.67% पर आ गई है।
मार्च में भी महंगाई से मिली थी राहत (Retail Inflation in April 2025)
देश में मार्च महीने के दौरान भी रिटेल महंगाई दर गिर गई थी। मार्च में रिटेल महंगाई का आंकड़ा रिजर्व बैंक यानी RBI के तय दायरे 4% (+/-2%) के नीचे रहा था। मार्च में CPI महंगाई दर 67 महीने के निचले स्तर पर फिसली थी। आपको बता दें कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) एक ऐसा इंडेक्स है जो सामान और सर्विसेज के लिए जो ऐवरेज मूल्य चुकाते हैं, उसी को मापता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications