Inflation Rate March 2025: देश में रिटेल महंगाई को लेकर ताजा आंकड़े जारी हुए हैं. नेशनल स्टैस्टिकल ऑफिस यानी NSO ने मार्च के रिटेल महंगाई के आंकड़े मंगलवार को जारी किए. इसके मुताबिक CPI महंगाई दर मार्च 2025 में घटकर 3.34% पर आ गई है, जोकि फरवरी में 3.61% पर थी.
देश में महंगाई से मिली राहत
देश में मार्च महीने के दौरान बड़ी राहत मिली, क्योंकि रिटेल महंगाई दर गिर गई है. मार्च में रिटेल महंगाई का आंकड़ा रिजर्व बैंक यानी RBI के तय दायरे 4% (+/-2%) के नीचे है. बता दें कि मार्च में लगातार दूसरे महीने रिटेल महंगाई दर रिजर्व बैंक के दायरे से नीचे है. खास बात ये भी है कि मार्च में CPI महंगाई दर 67 महीने के निचले स्तर पर फिसल गई है.
इसकी बड़ी वजह खाने पीने के सामानों की कीमतों में गिरावट है. मार्च महीने में खाद्य महंगाई दर 3.75% से गिरकर 2.69% पर आ गई है. ग्रामीण महंगाई दर भी घटकर मार्च में 3.25% पर आ गई है, जोकि फरवरी में 3.79% पर थी. बीते फाइनेंशियल ईयर यानी FY25 में रिटेल महंगाई दर 4.6% रही, जोकि पिछले साल यानी FY24 में 5.4% पर थी.

महंगाई पर रिजर्व बैंक का अनुमान
अप्रैल पॉलिसी मीटिंग में रिजर्व बैंक ने महंगाई को लेकर कहा था कि खाने पीने के आइट्स की कीमतों में गिरावट से जनवरी और फरवरी में महंगाई से राहत मिली थी. यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. FY26 की पहली मौद्रिक समीक्षा समिति (MPC) 9 अप्रैल को खत्म हुई.
गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि FY26 में महंगाई दर 4.0% रहने का अनुमान जताया है. बता दें कि महंगाई घटने से सेंट्रल बैंक की ओर से और तेजी से ब्याज दरों में कटौती की जाने की संभावना है. अप्रैल पॉलिसी में रेपो रेट में लगातार दूसरी बार कटौती की, जिससे दर घटकर 6% पर आ गया है.
तिमाही (FY26) महंगाई दर (अनुमानित)
Q1 3.6%
Q2 3.9%
Q3 3.8%
Q4 4.4%
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications