Influx Healthtech IPO GMP: कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन इनफ्लक्स हेल्थटेक लिमिटेड का आईपीओ 18 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इस एसएमई आईपीओ का प्राइस बैंड 91 रुपये- 96 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 1200 शेयर्स तय किए गए हैं। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में ग्रीन सिग्नल दे रहा है।

ग्रे मार्केट कैसा दे रहा है संकेत?
इनफ्लक्स हेल्थटेक लिमिटेड आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 19 जून को इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 45 रुपये तक पहुंच गया है। यह 141 रुपये पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप IPO में ₹96 पर शेयर खरीदते हैं, तो लिस्टिंग के समय इसका प्राइस करीब ₹141 हो सकता है, जिससे आपको लगभग 46.88% का फायदा हो सकता है।
IPO से कंपनी जुटाएगी इतने करोड़ का फंड
यह एसएमई आईपीओ 58.57 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्डिंग इश्यू है। यह 48 करोड़ रुपये के मूल्य वाले 50 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और 10.56 करोड़ रुपये के 11 लाख ऑफर फॉर सेल शेयरों का कॉम्बिनेशन है। IPO में 50% योग्य संस्थागत खरीदारों (qualified institutional buyers) के लिए, लगभग 35% खुदरा निवेशकों (retail investors) के लिए और बाकि 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (non-institutional investors) के लिए रिजर्व है।
IPO खुलने के बाद आज दूसरे दिन योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) का हिस्सा 1.46 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 12.78 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 16.76 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
कंपनी के बारे में जानकारी
इनफ्लक्स हेल्थटेक लिमिटेड, जो सितंबर 2020 में शुरू हुई थी, एक ऐसी हेल्थकेयर फोकस्ड कंपनी है जो खास तौर पर दूसरों के लिए प्रोडक्ट्स बनाती है जिसे CDMO (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन) कहा जाता है। यह कंपनी हेल्थ, न्यूट्रास्युटिकल और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री से जुड़े क्लाइंट्स को स्पेशलाइज्ड सर्विसेस देती है।
इनफ्लक्स हेल्थटेक की तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स ठाणे, महाराष्ट्र में हैं, जो करीब 9,676 से लेकर 14,000 वर्ग फुट तक के एरिया में फैली हुई हैं। ये यूनिट्स आधुनिक तकनीक से लैस हैं और यहां प्रोडक्ट्स का विकास, मैन्युफैक्चरिंग और उनकी क्वालिटी व नियमों से जुड़ी सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखा जाता है। कंपनी अपने क्लाइंट्स को शुरुआत से लेकर आखिरी स्टेज तक यानी आइडिया से लेकर मार्केट में लॉन्च करने तक में पूरी मदद देती है।
इनफ्लक्स हेल्थटेक लिमिटेड के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में कंपनी का रेवेन्यू 100.10 करोड़ रुपये रहा, जो अगले साल यानी वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में बढ़कर 104.99 करोड़ रुपये हो गया। वहीं मुनाफे (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11.22 करोड़ रुपये था, जो FY25 में बढ़कर 13.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications