Infosys Hiring FY2026: इंफोसिस ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (FY26) में 20,000 से अधिक फ्रेशर्स की हायरिंग करने की प्लानिंग शुरु कर दी है। यह कदम अलग-अलग सेक्टर्स में सुधार करने के लिए लिया जा रहा है। इंफोसिस के CFO जयेश संघराजका ने बताया कि कंपनी FY25 में 15,000 फ्रेशर्स की हायरिंग पर फोकस किया है।

20,000 से अधिक लोगों को कंपनी में किया जाएगा हायर (Infosys to hire freshers FY2026)
कंपनी ने ये भी बताया है कि FY26 में 20,000 से अधिक लोगों को कंपनी में हायर किया जाएगा। FY25 की Q3 में कंपनी ने 5,591 कर्मचारियों की बढ़त हुई है, जिससे कुल कर्मचारी 3.23 लाख हो गई और यह लगातार सेकंड क्वार्टर है जब इन्फोसिस ने अपने कर्मचारियों की संख्या में बढ़त हुई है, जबकि इससे पहले छह क्वार्टर तक इसमें गिरावट देखी गई थी।
सैलरी हाइक का भी फायदा (Infosys Wage Hike)
कंपनी ने जनवरी 2025 से भारत में कर्मचारियों के लिए 6-8% की एनुअल सैलरी हाइक लागू करने की प्लानिंग बनाई थी, और अप्रैल 2025 में इसका दूसरा लेवल शुरू हुआ था। एर्निंग कॉन्फ्रेंस में इंफोसिस के सीएफओ जयेश संघराजका ने कहा, "हम सैलरी हाइक के ट्रैक पर हैं। सैलरी हाइक का बड़ा हिस्सा जनवरी में शुरू किया गया था और बाकि 1 अप्रैल से लागू होगा। हम वित्त वर्ष 26 में 20,000 से अधिक फ्रेशर्स को हायर करने की योजना बना रहे हैं।"
400 ट्रेनियों को हाल ही में कंपनी से निकाला गया (Infosys News)
कुछ समय पहले ही इंफोसिस ने अपने मैसूरु कैंपस में 400 ट्रेनियों को नौकरी से निकाल दिया था। दरअसल, ये ट्रेनी तीन बार इवैल्युएशन टेस्ट देने के बाद भी पास नहीं हो पाए थे। इन ट्रनियों का ग्रुप अक्टूबर 2024 में ऑनबोर्ड होने वाले कुल ट्रेनी के करीब आधे लोग थे, लेकिन टेस्ट पास न कर पाने के बाद आईटी कंपनी ने ये कड़ा फैसला 2 साल और 6 महीने के लंबे समय के बाद लिया। कंपनी ने इसपर अपना रिस्पांस दिया था और कहा था कि टेस्ट में शामिल होने वाले ट्रेनीज की हायरिंग प्रोसेस सख्त है। फ्रेशर्स को इस ट्रेनिंग प्रोसेस से गुजरना पड़ता है और उन्हें इंटरनल इवैल्युएशन टेस्ट पास करना जरूरी होता है।
इंफोसिस ने Q4 रिजल्ट 17 अप्रैल को ही में जारी किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12% घट गया है और ये FY25 की चौथी तिमाही में 7033 करोड़ रुपये रहा था जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 7278 करोड़ रुपये रहा था। इन नतीजों से पहले निफ्टी पर इंफोसिस के शेयर 1.03% की तेजी के साथ 1427.70 रुपये पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications