इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति एक बार फिर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कथित तौर पर बेंगलुरु के किंगफिशर टावर्स में 50 करोड़ रुपए में दूसरा आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. इस डील ने सेक्टर में प्राइसिंग का नया मानक स्थापित किया है. नारायण मूर्ति का नया अपार्टमेंट सोलहवीं मंजिल पर है, जोकि 8,400 वर्ग फीट एरिया का है. इसमें चार बेडरूम के साथ-साथ 5 डेडिकेटेड कार पार्किंग की जगह भी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लैट में प्रति वर्ग फीट की कीमत 59,500 रुपये है, जो इसे शहर के अपस्केल कमर्शियल सेंटर में सबसे अधिक में से एक बनाती है.
नारायण मूर्ति का नया अपार्टमेंट
किंगफिशर टावर्स प्राइम यूबी सिटी इलाके में बेस्ड है, जिसमें 4.5 एकड़ की साइट पर तीन ब्लॉक में 81 लग्जरी अपार्टमेंट हैं. यह डेवलपमेंट 34 मंजिल ऊंचा है, जिसमें हर एक रेजिडेंशियल का एवरेज एरिया 8,321 वर्ग फीट है. बताते चलें कि यह लैंड कभी विजय माल्या का पैतृक घर हुआ करता था. इसे 2010 में प्रेस्टीज ग्रुप और माल्या की कंपनी के बीच एक ज्वॉइंट वेंचर के डेवलप किया गया था. शुरुआत में अपार्टमेंट 22,000 रुपये प्रति वर्ग फीट पर बेचे गए थे.

किंगफिशर टावर्स में रियल एस्टेट लेनदेन
नारायण मूर्ति के नए फ्लैट से जुड़े लेन-देन को साधवानी रियल एस्टेट होल्डिंग्स ने पूरा किया. यह एसेट मुंबई के एक कारोबारी से खरीदी गई थी, जिसके पास करीब दस साल से इसका ओनरशिप था. यह अधिग्रहण किंगफिशर टावर्स के भीतर अन्य अहम लेन-देन के बाद हुआ है, जिसमें चार साल पहले सुधा मूर्ति का 23वीं मंजिल पर 29 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदना भी शामिल है.
किंगफिशर टावर्स के रहने वाले नामचीन हस्तियों में बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ और कर्नाटक के मंत्री केजे जॉर्ज के बेटे राणा जॉर्ज शामिल हैं. नारायण मूर्ति द्वारा हाल ही में की गई खरीददारी बेंगलुरु के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में उनके इंटरेस्ट को दर्शाती है. साथ ही उनका निवेश इस शहर में प्रीमियम एसेट की बढ़ती डिमांड को भी दर्शाता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications