Infosys Q2 Results: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को जुलाई से सितंबर के दौरान 6506 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. जबकि पिछली तिमाही में कंपनी को 6,368 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था. इस दौरान आय का आंकड़ा 40,986 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. साथ ही FY24 के लिए अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. नतीजों से पहले शेयर कमजोर मार्केट में भी चढ़कर बंद हुआ है.
बंपर डिविडेंड का इंफोसिस ने किया ऐलान
एक्सचेंज फाइलिंग में आईटी कंपनी ने बताया कि बोर्ड मीटिंग में अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली है. इसके तहत 5 रुपए के फेस वल्यू पर 21 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी है. बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड के लिए 29 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. अतंरिम डिविडेंड की रकम शेयरहोल्डर्स के खाते में 8 नवंबर को आ जाएगी.

गाइडेंस में आईटी कंपनी ने किया इजाफा
आईटी कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाया है. इसे बढ़ाकर 3.75-4.5 फीसदी कर दिया है. जबकि जुलाई में 3-4 फीसदी रहने का ऐलान किया था. ग्रोथ अनुमान बढ़ाने की वजह बड़े डील, AI में ट्रैक्शन बढ़ना और लागत कटौती रही. दूसरी तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 21.1 फीसदी रही. इस दौरान लार्ज डील्स TCV यानी टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 2.4 अरब डॉलर रही.
नतीजों से पहले चमका शेयर
इंफोसिस का शेयर बाजार बंद होने पर करीब ढाई फीसदी ऊपर 1969.50 रुपए पर बंद हुआ, जोकि 2024 में अब तक 27 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. करीब 8.17 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 1 साल की अवधि में 36 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications