Infosys Recruitment in FY24 News: दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने साल 2024 में वित्तीय वर्ष में लगभग 11,900 कॉलेज ग्रेजुएट्स की भर्ती की है, लेकिन यह पिछले साल के मुकाबले 76 प्रतिशत की गिरावट है। इस कंपनी ने दो दशकों में पहली बार पूरे साल कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज की थी।

Infosys के कैंपस हायरिंग में दर्ज हुई गिरावट
कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 50,000 से अधिक फ्रेशर्स की हायरिंग की थी। इस बार की कैंपस हायरिंग में साल दर साल आधार पर गिरावट दर्ज हुई है क्योंकि कंपनी ने वित्त वर्ष 23 में 50,000 से अधिक फ्रेशर्स को काम पर रखा था।
आपको बता दें कि 2001 के बाद से कम से कम 23 सालों में पहली बार इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या में 25,994 की गिरावट आई है। फाइनेंशियल ईयर 24 के पूरे वर्ष के लिए कुल कर्मचारियों की संख्या 317,000 थी।
कंपनी ने दी हायरिंग से जुड़ी हुई ये जानकारी
3 जून को जारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में सलिल पारेख ने यह जानकारी दी कि हमने साल में करीब 11,900 कॉलेज ग्रेजुएट्स की भर्ती की और साल के अंत में 3,17,000 से ज़्यादा कर्मचारी हमारे साथ जुड़े।
हमारा एट्रिशन घटकर 12.6% रह गया। हमने 2,50,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को AI कौशल का प्रशिक्षण दिया। जेंडर डायवर्सिटी पर हमारा ध्यान जारी है और हमारे कार्यबल में करीब 39% महिला कर्मचारी हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या में 25,994 की गिरावट आई है जो 2001 के बाद से कम से कम 23 वर्षों में पहली बार हुआ है।
इंफोसिस ने पिछली तीन तिमाहियों के लिए कैंपस हायरिंग को कम कर दिया था क्योंकि वह यूटिलाइजेशन रेट पर नजर रखना चाहती थी और फ्लेक्सी हायरिंग मॉडल का पालन करना चाहती थी।
इन कंपनियों ने कम की कर्मचारियों की संख्या
आपको बता दें कि इंफोसिस ने कर्मचारियों की संख्या कम की है वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), विप्रो, टेक महिंद्रा जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने भी कर्मचारियों की संख्या में कमी की है।
टॉप 5 भारतीय आईटी कंपनियों ने वित्त वर्ष 24 में लगभग 69,167 कर्मचारियों को कम कर दिया है।
इंफोसिस ने कैंपस से फ्रेशर्स हायरिंग को किया कम
कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जयेश संघराजका ने अप्रैल में कंपनी की चौथी तिमाही की अर्निंग कॉन्फ्रेश में यह जानकारी दी कि हमने अपने हायरिंग मॉडल में काफी बदलाव किया है।
अब हम सभी फ्रेशर्स को कैंपस से ही हायर नहीं करते। हम उनमें से आधे से भी कम को कैंपस से और आधे से भी ज़्यादा को कैंपस से हायर करते हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, इंफोसिस ने भी 2024 में अपने ऑफिस में लगभग 200-500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, हालांकि ऐसा उन्हें अपनी स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। इंफोसिस ने अपने एक बयान में छंटनी करने से इनकार भी किया था।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही यह जानकारी भी सामने आई थी कि इंफोसिस और कई आईटी कंपनियां कैंपस भर्तियों में बार-बार हो देरी कर रही हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications