वडोदरा शहर में बीते बुधवार को एक बैंक एटीएम से 100 रुपए की जगह 500 रुपए के नोट निकलने लगे। जैसे ही वहां के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो एटीएम के बाहर लगी लंबी कतार लग गयी।
नई दिल्ली: वडोदरा शहर में बीते बुधवार को एक बैंक एटीएम से 100 रुपए की जगह 500 रुपए के नोट निकलने लगे। जैसे ही वहां के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो एटीएम के बाहर लगी लंबी कतार लग गयी। इस तरह की आपाधापी के बीच फिर उसे बंद कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक लोग बटन तो 100 रुपए निकालने के लिए दबा रहे थे, मगर एटीएम 500 रुपए के नोट बाहर निकाल रहा था। लेकिन चौंकाने वाली तो यह थी कि लोगों के खाते से भी 100 रुपए कटे, जबकि उन्हें मिले 500 रुपए के नोट। इस बात का पता एटीएम सर्विस वालों को चला तो उन्होंने एटीएम को फौरन बंद कर दिया। दालों तक पहुंच गई महंगाई की मार, 2500 रुपये तक बढ़े दाम ये भी पढ़ें

आनन-फानन में एटीएम को किया गया बंद
सूत्रों के अनुसार, यह घटना शहर के वडसर ब्रिज के निकट निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के एक एटीएम की है। जहां लोगों द्वारा एंट्री की गई तय रकम से कई गुना ज्यादा रकम निकलने लगी। कई गुना पैसा निकलने की बात फैलते ही एटीएम पर कतार लग गईं। बाद में उस एटीएम में नोट डालने वाली कंपनी और बैंक को तकनीकी खामी का एहसास हुआ, लेकिन तब तक उस एटीएम से काफी पैसे निकाले जा चुके थे। पुलिस और बैंककर्मी आनन-फानन में वहां पहुंचे और एटीएम को क्लोज कर दिया। अब पुलिस का कहना है कि तकनीकी डाटा के मिलान करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच करेंगे। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि कितने लोगों ने 100 की जगह पांच सौ के नोट लिए हैं।
16 दिसंबर से 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वालों के लिए काफी अच्छी खबर है। एनईएफटी के जरिए 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। जी हां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) 16 दिसंबर से 24 घंटे के लिए कर देने की घोषणा की है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि अब एनईएफटी के तहत ट्रांजैक्शन की सुविधा हॉलिडे समेत हफ्ते के सातों दिन उपलब्ध होगी। जानकारी दें एनईएफटी ट्रांजैक्शन का निस्तारण सामान्य दिनों में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के दौरान और पहले और तीसरे शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक घंटे के आधार पर किया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications