Saving Account : देश की एक बहुत बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो अपनी प्रतिदिन को जरूरतों और इमरजेंसी की जरूरतों को पूरा करने के लिए सेविंग खाते में पैसा को जमा करके रखते हैं। यही वजह हैं कि एफडी में ब्याज की तुलना में सेविंग अकाउंट में 3 से 4 प्रतिशत कम ब्याज मिलता हैं। वहीं, कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो अपने अकाउंट होल्डर्स को सेविंग खाते में एफडी के बराबर ही ब्याज मुहैया करा रहे हैं। यदि आप एफडी में पैसे को निवेश करते हैं, तो आप जब चाहो पैसे को नही निकाल सकते हैं। मगर यदि आप सेविंग खाते में पैसे जमा करते है, तो कभी भी आप उसको निकाल सकते हैं, तो फिर एफडी के बजाय बचत खाते में पैसा रखना अधिक बेहतर और आसान हैं, तो फिर चलिए जानते हैं ये बैंक आपने सेविंग अकाउंट में 6.55 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा हैं। इस बैंको में इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक, एयू स्माल फाइनेंस बैंक, उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आरबीएल बैंक और यस बैंक का नाम शामिल हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंक देता हैं सेविंग खाते में अधिक ब्याज
सबसे ज्यादा ब्याज दर खाता धारकों को जो मिल रही हैं वो स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से दिया जा रहा हैं। वही हम इन बैंक की ब्याज दर की बात करें, तो इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक ब्याज दे रहा हैं, तो वही उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक 3.5 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा हैं। सू्र्योदय स्माल फाइनेंस बैंक की तरफ से 4 से 6.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा हैं।
निजी बैंक भी दे रहें सेविंग अकाउंट में अधिक ब्याज
स्मॉल फाइनेंस बैंक तो अपने ग्राहकों को बचत खाते में पैसे रखने में अधिक ब्याज दे ही रहा हैं उसके साथ ही निजी बैंक भी अपने खाताधारकों को सबसे अधिक ब्याज दे रहा हैं। डीसीबी बैंक अपने इनवेस्टर्स को 2.24 से 7 प्रतिशत तक ब्याज की राशि दे रहा हैं। वही बंधन बैंक 3 से लेकर 6.5 प्रतिशत और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से 4 से 6.25 प्रतिशत की ब्याज की दर दी जा रही हैं।
बढ़ोतरी कर रही आरबीआई ब्याज की दरों में
आरबीआई की ओर ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की गई हैं। जिसके बाद सभी बैंक ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं। पिछले 5 महीनों में आरबीआई ने ब्याज की दरों को 1.90 प्रतिशत बढ़ाकर 5.90 प्रतिशत कर चुका हैं, जिसके बाद से ही सभी बैंक ब्याज की दरों में इजाफा कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications