नई दिल्ली, जुलाई 28। पिछले कुछ महीनो से देश के स्टॉक मार्केट में उठापटक का दौर चल रहा है। मार्केट में अस्थिरता के बीच लोग मार्केट रिस्क से जुड़े इन्वेस्टमेंट करने से बच रहे हैं। अगर आप भी शेयर मार्केट में पैसे निवेश के बजाय बैंक में पैसे निवेश कर के रिस्क फ्री रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपको स्मॉल फाइनेंस बैंक के सेविंग स्कीम के बारे में जरूर सोचना चाहिए। कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक सेविंग अकाउंट पर बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। सामान्य तौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के ज्यादातर बैंक सेविंग खाते पर महज 3 से 4 प्रतिशत तक ब्याज दर देते हैं। लेकिन वहीं कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को सेविंग खाते में पैसा निवेश करने पर 7 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रहे हैं। चलिए आज हम आपको बेहतर ब्याज दर वाले स्मॉल फाइनेंस बैंकों की जानकारी देते हैं।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने बचत खाते पर ग्राहकों को 7 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करता है। 1 लाख रुपये जमा करने पर, आपको 3.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है तो वहीं 1 से 5 लाख रुपये की जमा पर बैंक 6.0 प्रतिशत की ब्याज दर देता है। अगर आप 5 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये की राशि जमा करते हैं तो आपको 7.0 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। इसी समय, 2 करोड़ रुपये से अधिक के जमा पर 5.50% की ब्याज दर की पेशकश की जाती है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते पर अपने ग्राहकों को 7% ब्याज दर प्रदान करता है। 3.50 प्रतिशत ब्याज दर 1 लाख रुपये से नीचे जमा पर दी जाती है। 1 से 10 लाख रुपये पर 5.00 प्रतिशत, 10 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक के निवेश पर 6.0 प्रतिशत और 25 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के जमा पर 7.0 प्रतिशत ब्याज मिलाती है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सेविंग खाते पर ग्राहको को अधिकतम 7 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर करता है। अगर आप 1 लाख रुपये डिपॉजिट करते हैं तो आपको 3.50 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा। 1 से 5 लाख रुपये के डिपॉजिट पर बैंक 6 प्रतिशत तक का ब्याज देता है. वहीं 5 लाख से 1 करोड़ रुपए के डिपॉजिट पर स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 प्रतिशत का ब्याज देता है। अगर आप 1 करोड़ से 10 करोड़ का डिपॉजिट करते हैं तो आपको 6 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications