International Yoga Day 2025: आज 21 जून को देशभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा योग संगम 2025 शुरु किया है। देशभर में इस दिन पर एक लाख से ज्यादा स्थानों पर इसका आयोजन होगा और करोड़ों लोग इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खास आयोजन
इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विशाखापत्तनम से होगा, लेकिन असली ऊर्जा तो देश और दुनिया के हर कोने में महसूस की जाएगी। अब तक 50,000 से ज्यादा संस्थाएं इस मुहिम से जुड़ चुकी हैं और हर दिन इसका प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। यह आयोजन पूरे भारत में एकता, श्वास और सेहत का प्रतीक बनकर उभरेगा।
योग संगम 2025 में रजिस्ट्रेशन के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
योग संगम 2025 से जुड़ना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
सबसे पहले रजिस्टर करें। इसके लिए आयुष मंत्रालय की वेबसाइट या MyGov पोर्टल पर जाकर अपना नाम सबमिट करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक टूलकिट मिलेगी जिसमें सर्टिफिकेट, पोस्टर, बैनर और योग सत्र चलाने के लिए आसान टेम्पलेट्स शामिल हैं। ये सब फ्री में मिलेगा ताकि आप बिना किसी झंझट के अपना सेशन आयोजित कर सकें।
चाहे आप स्कूल में हों, ऑफिस में, छत पर, पार्क में या ऑनलाइन कहीं से भी योग सेशन कर सकते हैं। आप चाहें तो खुद सत्र होस्ट करें या किसी और के साथ जुड़ जाएं। हर योग मैट की अहमियत है, और आपका हर प्रयास मायने रखता है।
योग करते हुए फोटो या वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया पर या आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर करें। इससे और लोग भी जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे, और आपकी कहानी इस आयोजन का हिस्सा बन जाएगी।
जब भी कुछ शेयर करें, तो #YogaSangam2025, #IYD2025 और #OneEarthOneHealth जैसे हैशटैग जरूर जोड़ें। इससे आपकी पोस्ट पूरे देश और दुनिया के योग संगम का हिस्सा बन जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications