नयी दिल्ली। अपने बच्चे के भविष्य के लिए बचत करना, फिर चाहे वो उसकी शिक्षा के लिए या फिर शादी के लिए, माता-पिता के लिए सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय लक्ष्यों में से एक होता है। इसलिए बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करने से पहले अच्छे से अच्छे ऑप्शन के बारे में जानना चाहिए। आपको बच्चे के लिए रखे गए लक्ष्य का साफ-साफ पता होना चाहिए। यानी आपको मालूम होना चाहिए कि आपको कब और कितने पैसे बच्चे की शिक्षा आदि के लिए चाहिए होंगे। ये फाइनेंशियल प्लानिंग का हिस्सा है। एक बार ये तय कर लेने के बाद आप अगला कदम लेंगे और वो है कि कहां निवेश किया जाए। किसी भी जगह निवेश शुरू करने से पहले आप ध्यान दें कि आपको निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा, लंबे समय में मैच्योरिटी कितनी होगी और एक खास बात कि टैक्स से कितनी राहत मिलेगी। इन सब बातों पर ध्यान देने के बाद आप निवेश की तरफ बढ़ें। बेस्ट ऑप्शन चुनें और पैसा लगाएं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ खास ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जिनमें आप पैस लगा कर अपन बच्चे के फ्यूचर सुनहरा बना सकते हैं।
बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना
बेटियों के लिए ये बेस्ट स्कीम है। आपको इसमें अच्छा रिटर्न, सरकारी गारंटी, टैक्स में छूट, मैच्योरिटी पर मोटी राशि जैसे बेनेफिट मिलेंगे। वैसे तो इस योजना पर बाकी छोटी बचत योजनाओं की तरह ब्याज दर में बदलाव किया जाता रहता है, मगर फिर आपको कई दूसरे ऑप्शन के मुकाबले यहां अधिक ब्याज मिलेगा। इस वक्त सरकार इस योजना में 7.6 फीसदी ब्याज दे रही है, जो कई बैंकों की एफडी से भी ज्यादा है। सुकन्या समृद्धि योजना में शुरुआत में न्यूनतम 250 रु जमा करने होते हैं। इसके बाद आप 100 रुपये के गुणज में कितनी भी राशि जमा कर सकते हैं। हालांकि अधिकतम जमा सीमा एक साल में 150,000 रु है। योजना में आपको टैक्स बेनेफिट भी मिलेगा।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)
लंबी अवधि की निवेश योजनाओं में पीपीएफ जबरस्त स्कीम है। ये आपके रोज के 100-200 रु को लंबी अवधि में लाखों में रुपयों में बदल सकती है। आम तौर पर पीपीएफ को व्यस्कों के साथ जोड़ा जाता है। मगर इस योजना में अपने नाबालिग बच्चे के नाम से अकाउंट खुलवा सकते हैं। पीपीएफ में भी सालाना अधिकतम निवेश सीमा 1.5 लाख रु है। यहां भी आपको टैक्स बेनेफिट मिलेगा। रिटर्न की बात करें तो इस समय पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 फीसदी है।
म्यूचुअल फंड्स भी है ऑप्शन
लंबी अवधि के लिहाज से म्यूचुअल फंड में निवेश सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। इसकी एक वजह है जिसे एक उदाहरण से समझिए। आप निवेश करके अपनी पूंजी बढ़ाते हैं, मगर समय के साथ साथ महंगाई भी बढ़ती है। अगर आपका निवेश ऑप्शन महंगाई यानी इन्फ्लेशन रेट को नहीं हरा पाता या महंगाई दर घटाने के बाद आपका रिटर्न 3-4 फीसदी रह जाता है तो ये कोई अच्छा निवेश ऑप्शन नहीं माना जाएगा। दूसरी तरफ है म्यूचुअल फंड्स जो लंबी अवधि में 15 फीसदी (कुछ स्कीमों में इससे भी अधिक) तक रिटर्न दे सकता है। अगर आप महंगाई दर भी घटा दें तो भी आपको अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा। आप अपने बच्चों के लिए एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications