सेबी ने रिटेल निवेशकों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सेबी ने यूपीआई की लिमिट बढ़ाई दी है।
नई दिल्ली, मार्च 9। सेबी ने रिटेल निवेशकों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सेबी ने यूपीआई की लिमिट बढ़ाई दी है। बाजार नियामक सेबी ने सार्वजनिक निर्गम में ऋण प्रतिभूतियां (डेट सिक्योरिटी) को खरीदने वाले खुदरा निवेशकों के लिए यूपीआई प्रणाली के जरिये भुगतान से किए जाने वाले निवेश की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है। सेबी ने यह फैसला बाजार नियामक ने प्रतिभागियों के साथ चर्चा के आधार पर प्रावधानों में इक्वलीटी लाने के लिए किया है।

Post Office : 1 अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम, जानिए आप पर कैसे होगा असर
यूपीआई के जरिए करें 5 लाख रुपये तक निवेश
जिससे अब खुदरा निवेशक जल्द ही यूपीआई के जरिए डेट सिक्योरिटीज में 5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकेंगे। बाजार नियामक सेबी ने डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू की खरीदारी के लिए यूपीआई भुगतान की लिमिट को बढ़ाकर होली से पहले बढ़िया तोहफा दे दिया है। अब खुदरा निवेशक 2 लाख रुपये की बजाय 5 लाख रुपये निवेश कर सकेंगे। इससे निवेशकों के लिए सुविधा हो गई है। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) द्वारा जारी नया फ्रेमवर्क 1 मई 2022 या इसके बाद खुलने वाले डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू के लिए लागू होगा।
1 मई से मिलेगा फायदा
सेबी के मौजूदा नियम के मुताबिक अगर खुदरा निवेशकों को डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू में पैसे लगाना है तो वे यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) मैकेनिज्म के जरिए 2 लाख रुपये तक के एप्लीकेशन वैल्यू को ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि अब मार्केट पार्टिसिपेंट्स से विमर्श के बाद और निवेशकों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से सेबी ने यूपीआई मैकेनिज्म के जरिए निवेश सीमा को 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये करने का फैसला किया है जिसका फायदा खुदरा निवेशकों को 1 मई से मिलेगा। इस फ्रेमवर्क के प्रभावी होने के बाद खुदरा निवेशक यूपीआई मैकेनिज्म के जरिए 5 लाख रुपये तक के एप्लीकेशन वैल्यू को ब्लॉक कर सकते हैं।
पिछले साल एनपीसीआई ने दिसंबर में बढ़ाई थी लिमिट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपीआई एक इंस्टैंट पेमेंट सिस्टम है जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने तैयार किया है। इसके जरिए एक खाते से दूसरे खाते में तुरंत पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। एनपीसीआई ने पिछले साल दिसंबर 2021 में यूपीआई आधारित एप्लीकेशन सपोर्टेड बाई ब्लॉक्ड अमाउंट (एएसबीए) आईपीओ के लिए प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये करने का ऐलान किया था।
बता दें कि सेबी 6 अप्रैल 2022 को रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब और साइट्रस चेक इन्स की 46 संपत्तियों की नीलामी करेगा।इसका आरक्षित मूल्य 97 करोड़ रुपये रखा गया है। नीलाम की जाने वाली संपत्तियों में कार्यालय परिसर, आवासीय फ्लैट, जमीन के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, दमन व दादरा और नगर हवेली में स्थित दुकानें शामिल हैं।
क्या है यूपीआई
यूपीआई भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा विकसित एक इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम है। यह पेमेंट का उपयोग करके किन्हीं दो व्यक्तियों के बैंक खातों के बीच मनी के इंस्टेंट ट्रांसफर की अनुमति देता है। यूपीआई की शुरुआत 11 अप्रैल 2016 में हुई थी। यूपीआई सिर्फ इंडिया में ही चलता है। यूपीआई ऑप्शन के द्वारा हम अपने पैसे एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किसी भी समय कर सकते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications