नई दिल्ली, दिसंबर 5। अगर म्यूचुअल फंड में छोटी राशि से भी निवेश करना चाहते हैं, तो आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड आपको यह मौका देने जा रही है। आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड एक नई स्कीम लांच कर रही है। इस स्कीम का बैंचमार्क मिडकैप 150 इंडेक्स होगा। आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड के इस नए फंड (एनएफओ) में 17 दिसंबर 2021 तक निवेश का मौका है। वहीं इसकी सबसे खास बात है कि इसमें केवल 100 रुपये से निवेश की शुरुआत हो सकती है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
आइये जानते हैं कि निवेश के इस मौके का पूरा डिटेल।
जानिए इस बैंचमार्क की खासियत
आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड का आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मिडकैप 150 इंडेक्स फंड जिसे अपना बैंचमार्क बना रही है, उस निफ्टी मिडकैप इंडेक्स ने निफ्टी 50 टीआईर्आई (टोटल रिटर्न इंडेक्स) और निफ्टी स्मालकैप 250 टीआरआइई की तुलना में पिछले 10 सालों से लगातार ज्यादा फायदा कराया है। रिटर्न दिया है। आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड कंपनी के प्रोडक्ट हेड चिंतन हरिया के अनुसार मिडकैप 150 इंडेक्स फंड निवेशकों को मिड कैप सेगमेंट में निवेश का बेहतरीन मौका देने जा रहा है।
इस एनएफओ में शामिल होंगे टॉप 10 सेक्टर
आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड अपनी इस स्कीम में टॉप 10 सेक्टर को शामिल करेगा। इसमें फाइनेंशियल सर्विसेस, कंज्यूमर गुड्स, ऑटोमोबाइल, केमिकल, फार्मा के अलावा ऑयल एंड गैस और पावर होंगे। आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड अपनी इस स्कीम को ओपन एंडेड रखेगी। इसका मतलब हुआ कि इसमें एनएफओ के बाद निवेशक कभी भी नया निवेश कर सकेंगे या पहले से निवेश करने वाले कभी भी इससे निकाल सकेंगे।
म्यूचुअल फंड में क्या होता है एनएफओ
म्यूचुअल फंड कंपनियां जब भी अपनी कोई नई स्कीम लांच करती हैं, तो उसके लिए न्यू फंड ऑफर यानी एनएफओ जारी किया जाता है। इस दौरान कंपनियां अपनी स्कीम की थीम को बताती हैं, और यह भी बताती हैं कि उनकी नई स्कीम का बैंचमार्क क्या होगा। एक बार एनएफओ जब बंद हो जाता है, तो बाद में उस स्कीम की रोज के आधार पर एनएवी जारी होने लगती है। यह स्कीम अगर ओपेन एंडेड होती है, तो निवेशक इसमें कभी भी नया निवेश कर सकते हैं, या पुराने निवेशक चाहें तो अपना निवेश किसी भी वक्त निकाल भी सकते हैं।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications