नई दिल्ली, 11 नवंबर। म्यूचुअल फंड में निवेश ऐसे ही नहीं बढ़ रहा है। यह म्यूचुअल फंड इतना अच्छा रिटर्न दे रहे हैं कि कुछ हजार का निवेश भी एक करोड़ रुपये से ज्यादा का हो रहा है। ऐसी कई म्यूचुअल फंड स्कीम हैं, जिन्होंने इतना अच्छा रिटर्न दिया है। अगर आप भी इस शानदार म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में पूरी तरह से जानना चाहते हैं, तो यह पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
सबसे पहले जानिए म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम
यह है निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम। इस म्यूचुअल फंड ने लगातार बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम की लांचिंग के समय केवल 50,000 रुपये का निवेश का दिया होगा, तो उसकी वैल्यू आज 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है। वहीं अगर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई होगी। निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने अपनी लांचिंग से अभी तक 21479.19 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर हर साल का औसत रिटर्न देखें तो यह लांचिंग से अभी तक 22.86 फीसदी रहा है। अब जानते हैं कि निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम कब लांच हुई थी।
जानिए कब लांच हुई थी निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम
निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम 8 अक्टूबर 1995 में लांच हुई थी। इस प्रकार से इस स्कीम को लांच हुए करीब 26 साल हो चुका है। इस 26 साल से निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रही है। वहीं निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्यम से भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। आइये जानते हैं कि यह रिटर्न कितना रहा है।
सिप माध्मय से निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न
निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर सिप माध्यम से किसी ने निवेश शुरू किया होगा, तो उसे भी बहुत ही अच्छा रिटर्न मिला है। अगर किसी ने इसकी लांचिंग डेट यानी अक्टूबर 1995 से इस स्कीम में 1000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी वह आज करोड़पति बन गया है। 1000 रुपये महीन के हिसाब से कुल मिलाकर अभी तक 312000 रुपये का निवेश निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम में किया गया होगा। इस वक्त इस निवेश की वैल्यू 13520128 रुपये है। इस प्रकार से निवेशकों को 4233.37 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं अगर हर साल मिला औसत रिटर्न जानना हो तो यह करीब 23.43 फीसदी का रहा है।
अब जानिए म्यूचुअल फंड में क्या होती है सिप
म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को शार्ट में सिप कहा जाता है। यह एक निवेश का तरीका है। यह काफी कुछ बैंक और पोस्ट ऑफिस की आरडी की तरह होता है। लेकिन इसमें कई और खूबियां होती हैं। इसमें निवेश बीच में घटाया या बढ़ाया जा सकता है। यह कितने ही समय के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा भी अन्य कई फायदे सिप माध्यम से निवेश में मिलते हैं।
जानिए निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न
निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने एक माह में करीब 1.53 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 3 माह में इस स्कीम ने करीब 14.65 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा 6 माह में इस स्कीम ने 33.88 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 1 साल में निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने 76.55 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा इस स्कीम ने 2 साल में 95.02 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 3 साल में 108.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। 5 साल में इस फंड ने 136.79 फीसदी का रिटर्न दिया है। जहां तक 10 साल के रिटर्न की बात है तो यह 411.76 फीसदी का रहा है। लांचिंग से यानी 8 अक्टूबर 1995 से अभी तक निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने 21479.19 फीसदी का रिटर्न दिया है।
निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम का सिप रिटर्न
निप्पन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने सिप माध्मय से भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने सिप माध्यम से 1 साल में 32.82 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 2 साल में सिप माध्मय में 67.91 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा 3 साल में सिप माध्मय में 79.53 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 5 साल में यह रिटर्न 90.68 फीसदी का रहा है। इसके अलावा 10 साल में सिप माध्यम से रिटर्न 187.79 फीसदी का रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications