नई दिल्ली, दिसंबर 30। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री को प्रभावित करने वाला के एक ट्विटर पोस्ट किया है। हाल ही में स्पेसएक्स के फाउंडर ने अपने कुत्ते की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद क्रिप्टोकरेंसी फ्लोकी की कीमत कई गुना बढ़ गई। दरअसल ये क्रिप्टोकरेंसी मस्क के कुत्ते फ्लोकी के नाम पर ही है। जब मस्क ने सांता की पोशाक में फ्लोकी की एक तस्वीर पोस्ट की, तो इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 4,000% से अधिक बढ़ गई। 4000 फीसदी की उछाल का मतलब है कि निवेशकों के 10 हजार रु 4 लाख रु में बदल गए।
25 दिसंबर को किया था ट्वीट
एलोन मस्क ने 25 दिसंबर को 'फ्लोकी सांता' कैप्शन के साथ अपने कुत्ते की तस्वीर पोस्ट की थी। उस तस्वीर में उनका कुत्ता सांता क्लोज की पोशाक पहने हुए था। मगर उन्होंने कैप्शन में जो नाम लिखा वही नाम एक क्रिप्टो कॉइन का है, जिससे फ्लोकी क्रिप्टो ने भारी रिटर्न दे दिया। फ्लोकी, जिसे बायनेंस स्मार्ट चेन के एडिशन में लॉन्च किया गया था, 26 दिसंबर को 3,944 फीसदी उछला, मगर ध्यान रहे कि बाद में इसकी काफी अधिक बढ़ोतरी वापस घट गयी।
मिले ढेरों लाइक
इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के पास फ्लोकी नाम का एक शीबा इनु पपी है। ट्विटर पर 67.9 मिलियन फॉलोअर्स के कारण, सांता क्लॉज़ पोशाक में उनके कुत्ते की पोस्ट को 306,600 से अधिक लाइक्स प्राप्त हुए और यह फोटो खूब वायरल हो गई थी।
अभी कितना है प्राइस
लेकिन कॉइनगेको के अनुसार एलोन मस्क के ट्वीट के बाद डॉग-थीम वाले कॉइन में 4,261% की अविश्वसनीय वृद्धि दर्ज की गई। वर्तमान में सांता फ्लोकी की कीमत गिर रही है और ये अपने ऑल टाइम हाई से 46.9 फीसदी कम के स्तर पर कारोबार कर रही है। सांता फ्लोकी की कीमत सोमवार को 0.0000000129 डॉलर से बढ़ कर 0.000001718 डॉलर हो गई। क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक मस्क ने डिजिटल कॉइन की कीमतों को बार-बार प्रभावित किया है।
पिछले महीने भी किया था ट्वीट
इससे पहले नवंबर 2021 में मस्क के वाइकिंग्स के बारे में ट्वीट से कम से कम तीन क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में वृद्धि हुई। टीजीएसएल की रिपोर्ट के अनुसार, वाइकिंग स्वैप, वाइकिंगचैन और स्पेस वाइकिंग्स की कीमतों में क्रमशः 3,800%, 329% और 150% की वृद्धि देखी गई। फ्लोकी सांता को 16 नवंबर 2021 को द पैराबोलिक देव टीम नामक निवेशकों की एक टीम द्वारा जारी किया गया था। मस्क के कुत्ते के नाम की क्रिप्टोकरेंसी बायनेंस ब्लॉकचेन पर आधारित है।
पहले भी किए हैं ट्वीट
मस्क ने इस साल सितंबर में फ्लोकी की एक तस्वीर साझा की थी। इससे डॉगकोइन में भारी तेजी दर्ज की गयी। बेबी डोग और शीबा इनु जैसे सभी लिंक्ड या इंस्पायर्ड कॉइनों को भी इससे फायदा हुआ। हालांकि सबसे बड़ा फायदा फ्लोकी इनु को हुआ था। मजे की बात यह है कि कॉइन कुछ महीने पहले तक मौजूद नहीं था। फ्लोकी इनु कॉइन अपनी शुरुआत के पहले तीन महीनों के भीतर लगभग 1,500 प्रतिशत चढ़ गया। 8 अगस्त को इस कॉइन का 0.00000002 डॉलर था और 8 अक्टूबर को यह 0.00006805 डॉलर तक पहुंच गया। इन दो महीनों के बीच, इसने 3,40,150 प्रतिशत का अविश्वसनीय रिटर्न दिया।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications