नई दिल्ली, फरवरी 28। क्या आप ऐप्पल आईफोन 13 खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो यह खबर आपके काम की है। यह स्मार्टफोन केवल 59,100 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। ई-कॉमर्स दिग्गज प्लेटफॉर्म अमेजन पर 79,900 रुपये के रिटेल प्राइस पर 6 फीसदी की छूट की जा रही है। इससे 2021 ऐप्पल आईफोन 13 सस्ते में बेचा जा रहा है। बता दें कि डिस्काउंट के साथ आपको यह फोन केवल 74,900 रुपये में पड़ेगा। वहीं अमेजन पुराने स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर की भी पेशकश कर रहा है। ये ऑफर 15,800 रुपये तक का है।
इन बैंकों के कार्ड से डबल फायदा
कई ऐसे बैंक भी हैं, जिनसे खरीदारी पर आपको बेहतर डील्स और ऑफर पेश किए जाएंगे। इनमें देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अलावा एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। इन कार्ड पर आपको ईएमआई ऑप्शन जैसे फायदे मिलेंगे। इन बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर डील्स और ऑफ़र दिए जा रहे हैं।
कौन-कौन से वेरिएंट पर है छूट
अमेजन पर इंटरनल स्टोरेज के आधार पर आईफोन 13 के तीनों वेरिएंट्स पर एक्सचेंज ऑफर पेश कर रही है। इनमें 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी शामिल हैं। आपको इन तीनों वेरिएंट्स पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। 64 जीबी मॉडल को छोड़ने के बाद 128 जीबी ऐप्पल आईफोन 13 का पहला वेरिएंट है। आईफोन 13 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले नॉच है। यह फोन डुअल 12 मेगापिक्सेल के रियर लेंस के साथ आता है। इसमें समान फ्रंट कैमरा भी है। आईफोन 13 कंपनी के ए15 बायोनिक चिपसेट से लैस है और आईओएस 15 पर चलता है।
आईफोन 12
अमेजन और फ्लिपकार्ट आईफोन 13 के साथ साथ आईफोन 12 को भी अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका दे रहे हैं। एक्सचेंज ऑफर के साथ आपको 2020 आईफोन 12 40,000 रुपये से कम में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 केवल 39,199 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं आईफोन 12 इस समय फ्लिपकार्ट पर 53,999 रुपये में बिक रहा है।
18 फीसदी की छूट
फ्लिपकार्ट आईफोन 12 को 65,900 रुपये के रिटेल प्राइस पर 18 फीसदी की छूट पर बेच रहा है। खरीदार एक्सिस बैंड कार्ड पर कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं। वहीं यदि आप यूपीआई के जरिए पेमेंट करते हैं तो आईफोन 12 पर आपको 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। मगर ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर केवल ब्लैक 64 जीबी वेरिएंट के लिए ही उपलब्ध है।
अमेजन पर कितनी है कीमत
अमेज़न पर यही मॉडल (ब्लैक कलर में) 39,099 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। आईफोन 12 में 6.1 इंच की रेटिना डिस्प्ले है। इसमें 12 मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सेल का सेल्फी लेंस है। इसमें ए14 बायोनिक चिपसेट भी दी गयी है। इससे पहले फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 की कीमतों में 5,000 रुपये की कटौती के अलावा 18,850 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और कैशबैक बेनेफिट भी मिल रहा था। ये छूट 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी सहित आईफोन के सभी स्टोरेज विकल्पों पर लागू थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications