नई दिल्ली, सितंबर 14। भारत में कई शानदार बाइक बिकती हैं। मगर जो धाक बुलेट की है, वो किसी और की नहीं है। इसी तरह मार्केट में एक से एक शानदार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। मगर ऐप्पल के आईफोन सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं और इस स्मार्टफोन की एक अलग पहचान है। ऐप्पल आईफोन के कई वेरिएंट पहले से उपलब्ध हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह नया वेरिएंट भी पेश करेगी। संभावना है कि ऐप्पल आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी को छह कलर ऑप्शन में लॉन्च करने जा रही है। नये फोन में 1 टीबी स्टोरेज हो सकती है। यह पहला आईफोन होगा, जिसमें 1 टीबी स्टोरेज होगी। फिलहाल आईफोन के जो वेरिएंट पहले से मौजूद हैं, उन पर भारी छूट मिल रही है।
कहां मिल रहा डिस्काउंट
आईफोन 12 सीरीज पर कीमतों में कटौती का इंतजार करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर इस समय आईफोन 12 पर छूट मिल रही है। आईफओन 12 मिनी के 128 जीबी वेरिएंट को आप फ्लिपकार्ट से 64,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी सामान्य कीमत 74,900 रुपये है। फोन का 64 जीबी वेरिएंट 59,999 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही आप इसके 256 जीबी वेरिएंट को 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
6.1 इंच वाला आईफोन 12
6.1-इंच आईफोन 12 की कीमत (128 जीबी) फ्लिपकार्ट पर 71,999 रुपये है। वहीं इसके 64 जीबी वेरिएंट को आप 66,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन का 256 जीबी वेरिएंट 81,999 रुपये में उपलब्ध है। आईफोन 12 प्रो के 128 जीबी वाले वेरिएंट को आप 1,15,900 रुपये, 256 जीबी वेरिएंट को 1,25,900 रुपये और 512 जीबी वेरिएंट को 1,45,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
जानिए बाकी वेरिएंट
आईफोन 12 प्रो मैक्स के 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी वेरिएंट को क्रमश: 1,25,900 रुपये, 1,35,900 रुपये और 1,55,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऐप्पल ने पिछले साल अक्टूबर में आईफोन 12 लॉन्च किया था और इस सीरीज की पहले ही वैश्विक स्तर पर 10 करोड़ से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। यह सीरीज ऐप्पल के इन-हाउस ए14 बायोनिक चिप पर एम्बेडेड न्यूरल इंजन, आईओएस 14 पर ऑपरेट होता है। इन सभी फोन्स में 5जी सपोर्ट है।
कैसी है बैटरी
आईफोन 12 मिनी में औसत बैटरी लाइफ है, लेकिन ये बाकी ऐप्पल के फोन से मुकाबला करता है। फ्लिपकार्ट पर ओप्पो एडवांस डेज़ सेल भी चल रही है, जो 14 सितंबर यानी सिर्फ आज और लाइव रहेगी। इस फोन में आपको ओप्पो रेनो6 सीरीज और ओप्पो ए53एस जैसे नए फोन पर छूट मिल सकती है। ओप्पो रेनो6 5जी (ओरोरा, 128 जीबी रैम और 8 जीबी रैम) पर सेल में 16% की छूट मिल रही है। इस स्मार्टफोन को आप सेल के दौरान 29,990 में खरीद सकते हैं। वैसे इसकी कीमत 35990 रु है।
ओप्पो ए53एस 5जी
इस सेल में ओप्पो ए53एस 5जी (क्रिस्टल ब्लू, 128 जीबी) (8 जीबी रैम) पर भी छूट मिल रही है। यह फोन 5% की छूट के साथ उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को आप सेल में 17,990 में खरीद सकते हैं। वैसे यह फोन 18990 रु में मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications