iPhone Transnational Courier fraud: iPhone Users के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। सरकार ने फ्रॉड से जुड़े मामले पर लगाम लगाने के लिए यूजर्स के लिए नया अलर्ट जारी किया है। इस फ्रॉड में आईफोन यूजर्स को एक मैसेज भेजा रहा है जिसमें यह दावा किया गया है कि उनका गलत एड्रेस होने की वजह से पार्सल डिलीवर नहीं हो रहा है। आइए इस फ्रॉड के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं और हम यह भी बताएंगे कि आप कैसे इस फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

इन टिप्स की मदद से रखें खुद का सुरक्षित
आप भी अगर आईफोन यूजर हैं तो आपको सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। इस फ्रॉड के जरिए iPhone यूजर्स को सबसे ज्यादा शिकार बनाया जा रहा है। इससे खुद को बचाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
सबसे पहले अपने Apple iOS, iPadOS, macOS और VisionOS को सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहे लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कीजिए। इसके अलावा किसी भी असुरक्षित या पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क के साथ अपने डिवाइस को कनेक्ट ना कीजिए ताकि अनॉथराइज्ड एक्सेस का खतरा कम रहे।
इसके अलावा अपने अहम पासवर्ड चोरी होने से बचाने के लिए Two-Factor Authentication (2FA) की एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर को ऑन कीजिए।
साथ ही केवल Apple App Store जैसे विश्वनीय सोर्स से ही ऐप्स और सॉफ्टवेयर डाउनलोड कीजिए ताकि मालवेयर का खतरा कम से कम हो। इसके अलावा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और रीड रिसिप्ट सेटिंग को डिसेबल करें।
ऐसे हो रहा है iPhone Users के साथ फ्रॉड
इस फ्रॉड के जरिए iPhone यूजर्स को सबसे ज्यादा शिकार बनाया जा रहा है। आईफोन यूजर्स को आईमैसेज पर एक मैसेज भेजा रहा है जिसमें बताया जाएगा कि उनके द्वारा दिया गया एड्रेस गलत है। गलत एड्रेस होने के कारण आपका पार्सल डिलीवर नहीं हो रहा है और इस मैजेस का जवाब अगर 24 घंटे के अंदर नहीं आता है तो मैसेज के साथ एक वेब लिंक पर क्लिक करने का कहा जाता है। इसके साथ ही दिए गए लिंक के जरिए आपको शिकार बनाया जा सकता है।
सरकार ने लोगों को किया अलर्ट
सरकारी साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने इस एक नए फ्रॉड के बारे में जानकारी दी है। सरकार ने इस तरह के मैसेज की शिकायत करने के लिए यूजर्स को कहा है और लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है। इसके अलावा सरकार ने कहा है कि किसी को भी अपने बैंक अकाउंट की जानकारी ना दें और ना ही पैसे भेजने की गलती करें। इस फेक मैसेज की वजह से एक URL के जरिए फेक वेबसाइट्स पर पर्सनल डिटेल्स शेयर करने के चलते आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। इसलिए लोगों से ऐसे मैसेज से सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने ये भी कहा है कि अनजान नंबर से कॉल आने पर या फिर मैसेज आने पर उसका रिप्लाई न करें।
इसके साथ-साथ अगर आप इस तरह के ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत ही 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications