Upcoming IPO: फार्मा कंपनी कोरोना रेमेडीज अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। ये कंपनी प्राइवेट इक्विटी फर्म क्रिसकैपिटल (ChrysCapital) के निवेश वाली फार्मा फॉर्मूलेशन कंपनी है। कोरोना रेमेडीज ने सेबी के पास अपने 800 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स डॉक्यूमेंट्स जमा किए हैं।

कोरोना रेमेडीज कंपनी के बारे में डिटेल्स (Corona Remedies IPO)
यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा यानी आईपीओ के जरिए कोई नया शेयर नहीं जारी होगा बल्कि मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे। इसके शेयर्स बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।
कोरोना रेमेडीज एक फार्मा कंपनी है जो अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है। ये कंपनी महिलाओं की हेल्थकेयर, कार्डियोवस्कुलर और डायबिटीज सेगमेंट्, पेन मैनेजेंट और यूरोलॉजी को लेकर प्रोडक्ट्स बनाने और मार्केटिंग के काम में है। इसके अलावा कंपनी इन दवाओं का प्रचार और बिक्री भी खुद करती है।
आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर (Pharma firm Corona Remedies IPO News)
इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर जेएम फाइनेंशियल, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी हैं। इस आईपीओ के जरिए डॉ कीर्तिकुमार लक्ष्मीदास मेहता के नेतृत्व वाला प्रमोटर ग्रुप, क्रिस कैपिटल की सहयोगी कंपनी सेपिया इंवेस्टमेंट्स, एंकर पार्टनर्स और सेज इंवेस्टमेंट अपने शेयर्स सेल करेंगे। कोरोना रेमेडीज में क्रिसकैपिटल की 27.5 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके प्रमोटर्स डॉ कीर्तिकुमार लक्ष्मीदास मेहता, नीरवकुमार कीर्तिकुमार मेहता और अंकुर कीर्तिकुमार मेहता हैं।
फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी का रेवेन्यू
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2021 से दिसंबर 2024 के बीच भारत की फार्मा कंपनियों में यह कंपनी घरेलू बाजार में बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी रही है। दिसंबर 2024 तक कंपनी के पास 67 अलग-अलग ब्रांड्स थे, यानी इसके पास कई तरह की दवाएं और प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी ने लगभग ₹1,014.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। ये इसके मजबूत बिजनेस ग्रोथ को भी दिखाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications