Upcoming IPO: मायाशील वेंचर्स लिमिटेड का आईपीओ निवेशकों के लिए आज से खुल गया है। ये ₹25.92 करोड़ का बुक-बिल्डिंग इश्यू है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें कंपनी 55.14 लाख नए शेयर जारी कर रही है। इस आईपीओ में पैसे लगाने से पहले इसकी कुछ अहम डिटेल्स चेक कर लीजिए।

इस दिन खुलेगा आईपीओ
इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 24 जून तक खुला रहेगा। इस इश्यू का शेयर अलॉटमेंट 25 जून को तय होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर 27 जून को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किए जाएंगे।
इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स
नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड मायाशील वेंचर्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। मायाशील वेंचर्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर प्रभात फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड है। कंपनी के प्रमोटर श्री अमित गर्ग, सुश्री मीनू गर्ग और श्री प्रभात राजपूत हैं।
आईपीओ का प्राइस बैंड
आईपीओ का प्राइस बैंड ₹44 से ₹47 प्रति शेयर के बीच तय किया गया है। इस इश्यू के लिए मिनिमम लॉट साइज 3000 शेयरों का है। HNI (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल) निवेशकों के लिए मिनिमम निवेश 2 लॉट यानी 6000 शेयरों का है।
कंपनी के बारे में जानकारी
मई 2008 में शुरु हुई ये मायाशील वेंचर्स लिमिटेड एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो मुख्य रूप से NHIDCL और अन्य सरकारी विभागों के लिए सड़क और हाईवे निर्माण का काम करती है। कंपनी एक्सप्रेसवे, हाईवे, फ्लाईओवर और ब्रिज जैसे जटिल प्रोजेक्ट्स के निर्माण, बदलाव और विकास में सक्रिय रूप से लगी हुई है।
ये सभी प्रोजेक्ट कंपनी EPC (Engineering, Procurement, and Construction) और BOQ (Bill of Quantity) मॉडल पर करती है। इसके अलावा, कंपनी इलेक्ट्रिकल वर्क्स में भी शामिल है, जैसे कि पावर हाउस का निर्माण, स्ट्रीटलाइट्स की इंस्टॉलेशन और ट्रांसमिशन लाइनों का विकास। मायाशील वेंचर्स लिमिटेड अपनी आय मुख्य रूप से सरकारी विभागों के टेंडर के माध्यम से प्राप्त करती है, और इसका फोकस सरकारी प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
मायाशील वेंचर्स लिमिटेड के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में सालाना आधार पर शानदार सुधार देखने को मिला है। 31 मार्च 2024 और 31 मार्च 2025 को पूरे हुए वित्तीय सालों के बीच कंपनी के रेवेन्यू में 31% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि PAT में 74% की तेज बढ़त दर्ज की गई है।
आईपीओ फंड का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी?
कंपनी इस फंड का यूज मशीनरी की खरीदारी के लिए करेगी। इसके अलावा वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और बाकि फंड का यूज सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications