IPO Alert: निवेशकों के पास जल्द ही एक और आईपीओ में पैसे लगाने का मौका आने वाला है। समय प्रोजेक्ट सर्विसेज का आईपीओ कुल ₹14.69 करोड़ का है। इसमें 43.20 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹32 से ₹34 प्रति शेयर तय किया गया है।

इस दिन खुलेगा आईपीओ का सब्सक्रिप्शन
समय प्रोजेक्ट सर्विसेज का आईपीओ 16 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 जून को बंद हो जाएगा। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 19 जून को हो सकता है। यह आईपीओ एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 23 जून सोमवार को हो सकती है।
आईपीओ का लॉट साइज
इसमें निवेश के लिए कम से कम 4000 शेयरों का एक लॉट लेना जरूरी है। रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम निवेश राशि ₹1,28,000 है। वहीं, एचएनआई (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल) निवेशकों के लिए मिनिमम निवेश दो लॉट यानी 8,000 शेयरों का है, जिसकी कुल राशि ₹2,72,000 बनती है।
कंपनी के प्रमोटर्स
समय प्रोजेक्ट सर्विसेज आईपीओ के लिए स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के बुक रनिंग लीड मैनेजर है। कंपनी के प्रमोटर श्री आनंद आर और श्रीमती संथि कार्तिकेयन हैं। इस इश्यू के लिए बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के रजिस्ट्रार है।
कंपनी के बारे में जानकारी
समय प्रोजेक्ट सर्विसेज लिमिटेड की शुरुआत नवंबर 2001 में हुई थी। यह कंपनी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेस ऑफर करती है। इसका फोकस अलग-अलग इंडस्ट्रीज के लिए बैलेंस ऑफ प्लांट (BOP) सिस्टम्स के डिजाइन, इंजीनियरिंग और कमीशनिंग पर है।
कंपनी जिन प्रोजेक्ट्स पर काम करती है उनमें पाइपिंग सिस्टम्स, टैंक्स, वेसेल्स और फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर्स और फायर प्रोटेक्शन और डिटेक्शन सिस्टम्स शामिल हैं।
इसके अलावा फायर डिटेक्शन और प्रोटेक्शन सिस्टम्स, इपिंग और एप्यूरटेनेसेस, स्टोरेज टैंक्स, टैंक्स और टैंक फार्म्स के मैन्यूफैक्चरिंग और डिजाइन में कंपनी को काफी अनुभव है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
समय प्रोजेक्ट सर्विसेज लिमिटेड की आय में वित्त वर्ष 31 मार्च 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच 8% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) 9% घट गया है।
समय प्रोजेक्ट सर्विसेज लिमिटेड आईपीओ से मिलने वाले फंड का यूज कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications