IPO Alerts: आईपीओ बाजार के लिए नया हफ्ता धमाकेदार रहने वाला है. क्योंकि इस हफ्ते स्विगी लिमिटेड, सैगिलिटी इंडिया लिमिटेड और एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के अलावा नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस का पब्लिक इश्यू खुलेगा. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 2200 करोड़ रुपए जुटाने का है. बता दें कि नीवा बुपा ने आईपीओ के लिए 29 जून, 2024 को आवेदन दिया था.
इसी हफ्ते खुलेगा आईपीओ
नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए इसी हफ्ते खुल जाएगा. निवेशक 7 नवंबर से इसमें बोली लगा सकते हैं. यह आईपीओ 11 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं. जबकि एंकर निवेशकों के लिए यह 6 नवंबर को ही खुल जाएगा. शेयरों का अलॉटमेंट 12 नवंबर को होगा.

फ्रेश शेयर जारी होंगे
आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक 10 रुपए के फेस वैल्यू पर कंपनी फ्रेश शेयर जारी करेगी, जिसके जरिए 800 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स हिस्सा बिक्री करेंगे. इसमें बुपा सिंगापुर होल्डिंग्स (Bupa Singapore Holdings Pte Ltd) 320 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेगी. साथ ही फेटल टोन (Fettle Tone LLP) करीब 1880 करोड़ रुपए तक के शेयरों की बिक्री कर सकती है.
दूसरी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी होगी लॉन्च
आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स नियुक्त किए गएं हैं. यह कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी के बाद दूसरी स्टैंडलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है, जिसका आईपीओ लॉन्च होगा.
नीवा बुपा में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
नीवा बुपा में मेजोरिटी स्टेक बुपा का है, जोकि यूनाइटेड किंगडम बेस्ड इंटरनेशनल हेल्थकेयर कंपनी है. मौजूदा समय में नीवा बुपा में बुपा सिंगापुर हॉल्डिंग्स की 62.27% हिस्सेदारी है. जबकि फेटल टोन की होल्डिंग इंश्योरेंस कंपनी में 27.86% है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications