आज से खुल गए 2 कंपनियों के IPO, निवेशकों में मची पैसा लगाने की होड़, जानिए पूरी डीटेल्स

इक्विटी मार्केट ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. बाजार का मूड और माहौल एक दम बढ़िया चल रहा है. इसके साथ ही प्राइमरी मार्केट में भी IPO खुल रहे. इस कड़ी में 19 जून से दो कंपनियों के पब्लिक इश्यू खुल गए हैं. इसके तहत DEE Piping Systems और Aasaan Loans के पब्लिक इश्यू खुल गए हैं. DEE Piping Systems एक इंजीनियरिंग कंपनी है, जोकि स्पेश्यलाइज्ड प्रोसेस पाइपिंग सॉल्युशंस प्रोवाइड करती है. इंस्टाल्ड कैपेसिटी के लिहाज से ये देश की दिग्गज कंपनी है. वहीं, Aasaan Loans, एक NBFC है. कंपनी ग्रामीण और सब-अर्बन में लेंडिंग सॉल्युशंस प्रोवाइड करती है.

DEE Piping Systems IPO

DEE Piping Systems की बात करें तो कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए करीब 418 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसमें 325 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और अन्य रकम OFS यानी ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाएगी, जिसमें प्रोमोटर्स भी स्टेक सेल करेंगे.IPO के लिए प्राइस बैंड 193 रुपए से 203 रुपए फिक्स किया गया है. रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,819 रुपए का निवेश करना होगा.

कंपनी के प्रोमोटर्स में कृष्णन ललीत बंसल, आशिमा बंसल और DDE पाइपिंग कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड हैं. IPO में कुल 20,542,591 इक्विटी शेयर जारी होंगे. इसमें QIB के लिए 20%, NII के लिए 15%, RII के लिए 30% हिस्सा रिजर्व है. कंपनी की शुरुआत 1988 में हुई. कंपनी पाइपिंग सॉल्युशंस कई इंडस्ट्रीज के लिए मुहैया कराती है, जिसमें ऑयल एंड गैस, पावर, केमिकल्स समेत अन्य शामिल है.

IPO News

कंपनी के बिजनेस ऑपरेशंस 3 डिविजन में डिवाइड हैं, जिसमें पाइपिंग डिविजन, पावर डिविजन और हैवी फैब्रिकेशन शामिल हैं. FY23 में ऑपरेशंस से आय 88.85% पाइपिंग डिविजन से आया. कंपनी के पास 3 दशकों का मैन्युफैक्चरिंग अनुभव है. सबसे पुराने क्लाइंट्स में RIL का नाम भी शामिल है. इसके अलावा फॉर्च्युन 500 में शामिल कई कंपनियां भी क्लाइंट हैं.

DEE Piping Systems के फाइनेंशियल

DEE Piping Systems के पास 7 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं. कंपनी 27 देशों के ग्राहकों को सर्विस देती है, जिसमें US, कनाडा, इटली, जापान, जर्मनी जैसे नाम शामिल हैं. फाइनेंशियल्स पर नजर डालें तो FY23 में कुल इनकम 614.32 करोड़ रुपए रही. जोकि FY22 में 470.84 और FY21 में 513.03 करोड़ रुपए थी. इसी तरह मुनाफा FY23 में 12.97 करोड़ रुपए रहा. FY22 में 8.2 करोड़ रुपए और FY21 में 14.12 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था.

आसान लोंस IPO भी खुला

Aasaan Loans, IPO के जरिए 132 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए 1.10 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. निवेशकों को हर लॉट में 125 शेयर मिलेंगे. इसके लिए प्राइस बैंड 114 रुपए से 120 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. रिटेल निवेशकों को कम से कम 15000 रुपए का निवेश करना होगा. जबकि अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं.

Aasaan Loans, एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है, जिसको कर्ज देने का 20 से ज्यादा सालों का अनुभव है. कंपनी राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में काम करती है. आसान लोन IPO का बुक रनिंग लीड मैनेजर ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड है. बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है.

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+