IPO Open This Week: शेयर मार्केट में लिस्टेड हजारों कंपनियों में निवेशक पैसा लगाते हैं और ट्रेडिंग या लॉन्ग ट्रम इंवेस्टमेंट के ज़रिए पैसा कमाते हैं। हालांकि, कुछ निवेशक आईपीओ के ज़रिए यानी स्टॉक मार्केट में शेयर के लिस्ट होने के दौरान मुनाफा कमाने की रणनीति अपनाते हैं।

नवरात्रि का महाउत्सव चल रहा है और इस बीच यदि आप भी आईपीओ के ज़रिए पैसा कमाना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपको ढ़ेरों मौके मिलने वाले हैं। दरअसल, इस हफ्ते के बाकी बचे तीन कारोबारी दिनों में 5 से ज्यादा आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं।
तो चलिए बिना देर किए बताते हैं कि कौनसी कंपनी किस दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और उसका इश्यू साइज क्या है... प्राइस बैंड, लॉट साइज अलॉटमेंट डेट और लिस्टिंग की तारीख समेत फुल डेटल्स जानते हैं...
इस हफ्ते खुलेंगे ये धाकड़ IPO
यदि आज यानी 24 सितंबर, बुधवार की बात करें तो बीएमडब्ल्यू वेंचर्स (BMW Ventures IPO) का आईपीओ खुलेगा। इसका इश्यू साइज 231.66 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड की बात करें तो 94-99 रुपये है। बीएमडब्ल्यू वेंचर्स आईपीओ का अलॉटमेंट 29 सितंबर को होगा जबकि 1 अक्टूबर को लिस्टिंग की तारीख निर्धारित है। लॉट साइज 151 शेयर का है।
वहीं, बुधवार को जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग का आईपीओ (Jain Resource Recycling IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसका इश्यू साइज 1250 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड की बात करें तो 220-232 रुपये है। जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग आईपीओ का अलॉटमेंट 29 सितंबर को होगा जबकि 1 अक्टूबर को लिस्टिंग की तारीख निर्धारित है। लॉट साइज 64 है।
सिस्टमेटिक इंडस्ट्रीज आईपीओ (Systematic Industries IPO) की बात करें तो यह बुधवार को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसका इश्यू साइज 109.75 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड की बात करें तो 185-195 रुपये है। सिस्टमेटिक इंडस्ट्रीज आईपीओ का अलॉटमेंट 29 सितंबर को होगा जबकि 1 अक्टूबर को लिस्टिंग की तारीख निर्धारित है। इसमें लॉट साइज 600 शेयर का है।
इसके अलावा आज ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज आईपीओ (Epack Prefab Technologies IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसका इश्यू साइज 504 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड की बात करें तो 194-204 रुपये है। ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज आईपीओ का अलॉटमेंट 29 सितंबर को होगा जबकि 1 अक्टूबर को लिस्टिंग की तारीख निर्धारित है। इसमें लॉट साइज 73 शेयर का है।
वहीं, ट्रूऑल्ट बायोएनर्जी आईपीओ (TruAlt Bioenergy IPO) 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसका इश्यू साइज 839.28 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड की बात करें तो 472-496 रुपये है। ट्रूऑल्ट बायोएनर्जी आईपीओ का अलॉटमेंट 30 सितंबर को होगा जबकि 3 अक्टूबर को लिस्टिंग की तारीख निर्धारित है। इसमें लॉट साइज 30 शेयर का है।
जिनकुशल इंडस्ट्रीज आईपीओ (Jinkushal Industries IPO) 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसका इश्यू साइज 116.15 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड की बात करें तो 115-121 रुपये है। जिनकुशल इंडस्ट्रीज आईपीओ का अलॉटमेंट 30 सितंबर को होगा जबकि 3 अक्टूबर को लिस्टिंग की तारीख निर्धारित है। इसमें लॉट साइज 120 शेयर का है।
पेस डिजीटेक आईपीओ (Pace Digitek IPO) 26 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसका इश्यू साइज 819.15 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड की बात करें तो 208-219 रुपये है। पेस डिजीटेक आईपीओ का अलॉटमेंट 1 अक्टूबर को होगा जबकि 6 अक्टूबर को लिस्टिंग की तारीख निर्धारित है। इसमें लॉट साइज 68 शेयर का है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications