नयी दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान कई स्मार्टफोन कंपनियों ने एक से एक शानदार मोबाइल ढेरों ऑफर पेश किए हैं। इनमें डिस्काउंट, कीमत कम करना और कैशबैक जैसे ऑफर्स शामिल रहे। इसी कड़ी में वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने अपने एक दमदार स्मार्टफोन पर खास ऑफर पेश किया है। iQOO ने गैमिंग स्मार्टफोन iQOO 3 की कीमतों में 3000 रु की कटौती की है। हालांकि iQOO 3 आपको 3000 रु सस्ता सिर्फ 15 जून तक ही मिलेगा। यानी iQOO 3 पर ये खास ऑफर सिर्फ 15 जून तक के लिए है। कैसे मिलेगा आपको ये डिस्काउंट और क्या हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स आइये जानत हैं सब कुछ।
34,990 रु है कीमत
iQOO ने iQOO 3 को 38990 रु की कीमत पर लॉन्च किया था। मगर फिर कंपनी ने इस फोन की कीमत में 4000 रु की कमी। इससे इस फोन की कीमत कीमत 34990 रु रह गई। अब आपके पास 15 जून तक मौका है इस फोन को 3000 रु सस्ता यानी 31990 रु में खरीदने का। इसके बाद आपको ये दमदार फोन 34990 रु में ही मिलेगा।
तीनों मॉडलों पर कम हुई कीमत
iQOO 3 के तीन मॉडल हैं और कंपनी तीनों पर ही डिस्काउंट दे रही है। 8GB / 128GB कॉन्फ़िगरेशन वाला बेस वेरिएंट अब आपको 31,990 रु में मिल जाएगा। 8GB / 256GB कॉन्फ़िगरेशन वाला अगला वर्जन आपको 34,990 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा इसका 5जी मॉडल अब 41,990 रुपये में उपलब्ध होगा। IQOO 3 फ़ोन खरीदते समय ये डिस्काउंट ऑफ़र हासिल करने के लिए आपको आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ईएमआई या डेबिट कार्ड ईएमआई का उपयोग करना होगा। इस ऑफर से फोन उन सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक है जिसमें आपको स्नैपड्रैगन 865 एसओसी मिलेगा।
क्या हैं iQOO 3 के फीचर्स
iQOO 3 के फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में iQOO 3 में 6.44-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल का है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC द्वारा संचालित स्मार्टफोन में 8GB / 12GB रैम और 256GB तक नॉन-एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी गई है। इमेजिंग के लिए, डिवाइस के पीछे क्वाड (4) रियर कैमरा सेटअप है। IQOO 3 का मुख्य कैमरा 48-मेगापिक्सल सेंसर का है जिसमें वाइड f / 1.8 अपर्चर है। साथ ही 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। चौथा कैमरा पोर्ट्रेट मोड के लिए 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में f / 2.5 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल शूटर दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications